महाराष्ट्र के धाराशिव में विदाई समारोह में एक लड़की की मौत होने का वीडियो वायरल हुआ है। लड़की मंच पर भाषण देते हुए हंस रही थीं कि अचानक गिर गई और उसने दम तोड़ दिया। 19 सेकंड के अंदर यमराज आकर उसे लेकर चले गए। सबकुछ पलक झपकते ही इस तरह हुआ कि पार्टी में मौजूद लड़कियों और स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विदाई समारोह में भाषण देते समय वर्षा चक्कर खाकर गिर गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। विदाई समारोह में हुए घटनाक्रम से पूरा कॉलेज और वर्षा के परिजन सदमे में हैं। वहीं इस मौके पर वर्षा का वीडियो बना रहे शख्स के कैमरे में यह घटनाक्रम भी कैप्चर हुआ, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
लड़की की हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी
बता दें कि शिंदे कॉलेज की घटना है और लड़की का नाम वर्षा भरत खरात था, जो बीएससी तीसरे साल की पढ़ाई कर रही थी। वर्षा नाडी सोलापुर जिले के माधा तालुका में परांड्या से सटे एक गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता खेतीबाड़ी करते हैं। घर में एक बहन और एक भाई है, जिन्होंने बताया कि वर्षा को बचपन में हृदय रोग था।
परिजनों ने बताया कि वर्षा की बचपन में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। हालांकि शिक्षकों ने बताया कि स्कूल-कॉलेज में रहते हुए उन्होंने कभी नहीं देखा कि वह बीमार थी, लेकिन उसके मां-बाप ने ओपन हार्ट सर्जरी के बारे में बताया है। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है, लेकिन इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा जरूर छिड़ी है।
यह भी पढ़ें: सनोज मिश्रा मामले में फूटा ऑडियो बम, प्रोड्यूसर ने खोले काले चिट्ठे! व्हाट्सऐप चैट भी की सार्वजनिक
3 दिन में चौथा कैस
बता दें कि इस तरह अचानक मौत होने का 3 दिन में चौथा केस सामने आया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सहारनपुर में घटना हुई थी, जहां भजन मंडली के वरिष्ठ सदस्य हरीश मासटा (60) माता का भजन गाते-गाते गिर गए और उनकी मौत हो गई। इससे पहले मध्य प्रदेश के राजगढ़ में गांव ब्यावरा में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में 7 दिवसीय शिवमहापुराण कथा सुनाने आए कथावाचक पंडित राकेश व्यास की अचानक मौत हो गई। वे सोए, लेकिन दोबारा जगे नहीं, हमेशा के लिए सो गए। इससे पहले एक घटना उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई थी। बरेली शहर के व्यापारी वसीम अपनी शादी की 25वीं सालगिरह के जश्न समारोह में पत्नी फराह के साथ नाचते हुए अचानक गिर गए और दम तोड़ दिया।
संबंधित खबरें
दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
21 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines