हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भयंकर तूफान, भारी बारिश का अलर्ट! 5 फरवरी तक 20 राज्यों में खराब रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: देशभर में आज से मौसम करवट बदल सकता है। दिल्ली-NCR में आज सुबह घना कोहरा छाया। मौसम विभाग ने 5 दिन बारिश, बर्फबारी होने और कोहरा छाने का अलर्ट दिया है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। आइए जानते हैं मौसम के ताजा हाल…

विज्ञापन
5 दिन देशभर में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

Weather Update IMD Forecast: देशभर में मौसम करवट बदलने वाला है। एक फरवरी और 3 फरवरी को 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इनके असर से देश के 20 से ज्यादा राज्यों में मौसम खराब रहेगा। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होने के आसार हैं। घना कोहरा छाने की भी संभावना है। 5 फरवरी तक दोनों पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। उत्तर-पश्चिमी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 7 राज्यों में कोहरा छा सकता है। देशभर में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। 1 फरवरी को उत्तर भारत, पश्चिम में राजस्थान-गुजरात समेत पूर्व में बंगाल-ओडिशा में मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन दक्षिण में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कोहरा रहेगा। आइए जानते हैं कि देशभर में अगले 5 मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली-NCR में मौसम के ताजा हालात कैसे हैं?

 

देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। 2 ताजा पश्चिमी विक्षोभ 1 से 3 फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। पूर्वोत्तर असम में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।

विज्ञापन

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा। सुबह शाम हल्‍का कोहरा छा सकता है। द‍िनभर सर्द हवाएं चल सकती हैं।

 

इन राज्यों में बारिश होने की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश में भी एक फरवरी मौसम बदल जाएगा। शनिवार से बादल छाने के आसार हैं। ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 5 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर असम, नागालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और इन राज्यों के शहरों माहे, यनम, कराईकल, रायलसीमा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

4 तटीय जिलों में तूफान का अलर्ट

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के 4 तटीय जिलों तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी अगले 2 दिन तूफान आने और भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। साथ ही इन जिलों के लोगों को अचानक मौसम बदलने पर सतर्क रहने और आंधी-तूफान, भारी बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

दिल्ली-NCR में ताजा मौसम कैसा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज से मौसम करवट बदल सकता है। आज, कल और परसो बारिश होने के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 31 जनवरी की सुबह दिल्ली-NCR में कोहरा छाया है। अधिकतम तापमान 22.19 °C रहा। हवा में 31% नमी है और हवा की स्पीड 31 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola