15 अक्टूबर से हल्की ठंड, इस तारीख के बाद पड़ेगी स्वेटर की जरूरत! 3 दिन इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को श्रीलंका, पूर्वी असम और उसके आसपास के इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आसार बने हुए हैं।

Aaj Ka Mausam, Weather Update, Delhi NCR Weather, Bihar, UP, Maharashtra Weather, Kerala, heavy rainfall, IMD Alert
विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसून खत्म होने के बाद कुछ राज्यों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन मध्य अरब सागर के ऊपर हवा का प्रेशर बना हुआ है। जिससे दिल्ली-एनसीआर में दशहरा के बाद 15 अक्टूबर से हल्की ठंड शुरू होने की आशंका है।

फिर 20 अक्टूबर के बाद से बच्चों और बुजुर्गों को तड़के और रात में हाफ स्लीव का स्वेटर की जरूरत पड़ सकती है। फिलहाल अगले कुछ दिन यहां दिन में धूप रहेगी।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत के तटीय इलाकों में तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 अक्टूबर तक केरल, माहे और तमिलनाडु में अलग-अलग एरिया में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के तटीय और घाट इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। बीते 24 घंटो में कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इन जगहों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को श्रीलंका, पूर्वी असम और उसके आसपास के इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आसार बने हुए हैं। जिससे 10 से 12 अक्टूबर के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी। उधर, लक्षद्वीप, केरल, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन

यहां चलेंगी तेज हवाएं  

मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को मालदीव, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्रों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम के इलाकों में 35 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 10 और 11 अक्टूबर को अरब सागर, केरल, कर्नाटक, गोवा के साथ-साथ, महाराष्ट्र के तटों और निकटवर्ती पूर्व में तेज हवांए चलेंगी। फिर 12 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने का अनुमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ