Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर और यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। कड़ी धूप में लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ओले भी गिरेंगे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मध्य असम पर एक एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। पश्चिम विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक एक नॉर्थ साउथ ट्रफ लाइन बनी हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से उत्तरी बांग्लादेश तक लो ट्रफ लाइन स्थित है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पड़ोस में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान आंधी-बिजली के साथ बादल बरसेंगे और 40-50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी, जो बाद में बढ़कर 50-70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
यह भी पढे़ं : 60 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, गिरेंगे ओले, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, क्या गर्मी से मिलेगी राहत?
इन राज्यों में चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले
असम और मेघालय में 27 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश होगी और ओले भी गिरेंगे, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27-28 अप्रैल को, अरुणाचल प्रदेश में 28 अप्रैल को बादल बरसेंगे। पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल तक बिजली चमकेगी और 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी आंधी चलेगी। गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार में 28 अप्रैल को, झारखंड 1 मई को, ओडिशा में 28-29 अप्रैल को आंधी का अलर्ट जारी है। ओडिशा के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
जहां कहां होगी बारिश?
कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अगले 7 दिनों के दौरान आंधी, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। आंतरिक कर्नाटक में भी ओले गिर सकते हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 30 अप्रैल से 3 मई तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
जानें कहां गिरेगा और चढ़ेगा तापमान?
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि और उसके बाद के 3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा और पूर्वी भारत में भी अगले 3 दिनों के दौरान तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आएगा, जबकि गुजरात में अगले 24 घंटे में पारा में कोई बदलाव नहीं होगा।
हीटवेव का भी अलर्ट जारी
आईएमडी ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और प्रयागराज में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 28-29 अप्रैल को, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल तक, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में 28 अप्रैल 1 मई के दौरान, पूर्वी राजस्थान में 29-30 अप्रैल को, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल 1 मई के दौरान हीटवेव की स्थिति रहेगी और लू चलने के आसार हैं।
दिल्ली एनसीआर में 3 दिनों तक छाएंगे बादल
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 से 43 डिग्री और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर में 28 से 30 अप्रैल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी स्पीड 30 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
यह भी पढे़ं : 46 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, 1 महीने तक चलेंगी गर्म हवाएं, इन राज्यों में 7 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
संबंधित खबरें
'सभी लोग समझदारी से...', सेंट्रल पार्क बंद के आदेश पर तत्काल सुनवाई पर SC
10 mins agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
37 mins ago'मैं तुम्हारा बॉस...', IAS ने महिला अधिकारी को कहे अपशब्द; VIDEO वायरल
38 mins ago'आपके ही दोस्त थे...', सिंधिया-गुलाम नबी का नाम आते ही राहुल से बोले खरगे
1 hr agoसंसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, महिला आरक्षण बिल पर सरकार की खास योजना
1 hr agoक्या ठंड ने दी दस्तक? हिमाचल-JK में बर्फबारी-बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट का CJP तिरंगा मार्च पर तत्काल रोक लगाने से इनकार
5 hrs agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
5 hrs ago'IB कर रही पीछा', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- कर सकते हैं डिटेन
6 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines