---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

46 рдбрд┐рдЧреНрд░реА рдХреЗ рдХрд░реАрдм рдкрд╣реБрдВрдЪрд╛ рддрд╛рдкрдорд╛рди, 1 рдорд╣реАрдиреЗ рддрдХ рдЪрд▓реЗрдВрдЧреА рдЧрд░реНрдо рд╣рд╡рд╛рдПрдВ, рдЗрди рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ 7 рджрд┐рдиреЛрдВ рддрдХ рдЖрдВрдзреА-рддреВрдлрд╛рди рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╣реЛрдЧреА рдмрд╛рд░рд┐рд╢

Aaj Ka Mausam : рдЙрддреНрддрд░-рдкрд╢реНрдЪрд┐рдо рднрд╛рд░рдд рдХреЗ рдореИрджрд╛рдиреА рдХреНрд╖реЗрддреНрд░реЛрдВ рдореЗрдВ рднреАрд╖рдг рдЧрд░реНрдореА рдЕрдкрдирд╛ рд░реМрджреНрд░ рд░реВрдк рджрд┐рдЦрд╛ рд░рд╣реА рд╣реИред рдХрдИ рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рдЕрдзрд┐рдХрддрдо рддрд╛рдкрдорд╛рди рдореЗрдВ рдмрдврд╝реЛрддрд░реА рд╣реЛ рд░рд╣реА рд╣реИред рд╕рд╛рде рд╣реА рдкреВрд░реНрд╡реЛрддреНрддрд░ рднрд╛рд░рдд рдореЗрдВ рдЕрдЧрд▓реЗ 7 рджрд┐рдиреЛрдВ рддрдХ рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рд╣реЛрдиреЗ рдХреЗ рдЖрд╕рд╛рд░ рд╣реИрдВред рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рдХреНрдпрд╛ рд╣реИ рдЖрдИрдПрдордбреА рдХрд╛ рд▓реЗрдЯреЗрд╕реНрдЯ рдЕрдкрдбреЗрдЯ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया। साथ ही कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

मध्य असम के ऊपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन मराठवाड़ा के उत्तरी भागों से मन्नार की खाड़ी तक और एक अन्य ट्रफ लाइन सिक्किम से दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान गरज, बिजली के साथ बादल बरसेंगे और 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 25 से 27 अप्रैल तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28 और 29 अप्रैल को बिजली के साथ बारिश होगी और 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। सिक्किम में 26-27 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : सावधान! तूफान फिर मचाएगा ‘तबाही’, आएगी आंधी, गिरेंगे ओले; इन 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

कर्नाटक, तटीय आंध प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अगले 7 दिनों के दौरान गरज-बिजली के साथ बरसात हो सकती है और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26-29 अप्रैल के दौरान आंधी आएगी और बिजली गिरेगी। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 26 अप्रैल को ओले भी गिरेंगे। छत्तीसगढ़, ओडिशा में 26 से 28 अप्रैल तक, महाराष्ट्र के विदर्भ, बिहार, झारखंड में 27 अप्रैल को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 26 अप्रैल को और ओडिशा में आंधी-तूफान आएगा। इन राज्यों में साथ ही 40-50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 26 अप्रैल को गरज-बिजली के साथ 50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

---विज्ञापन---

जानें कहां कितना बढ़ेगा पारा?

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, उसके बाद के 3 दिनों के लिए 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। गुजरात में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान नहीं बदलेगा। मध्य प्रदेश को छोड़कर मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

46 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

राजस्थान, पंजाब में 26 से 1 मई तक हीटवेव की स्थिति रहेगी। हरियाणा में 26 से 29 मई तक, पश्चिम मध्य प्रदेश में 25 से 28 मई तक, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में 26 अप्रैल को लू चलेगी और भीषण गर्मी पड़ेगी। बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश में अगले 2 दिनों तक गर्म हवाएं चलेंगी। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी (विदर्भ) में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

---विज्ञापन---

दिल्ली एनसीआर में रहेगा बादल वाला आसमान

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच रहा। राजधानी में अगले 3 दिन 26 से 28 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल वाला आसमान रहेगा। साथ ही गर्म हवाएं भी चलेंगी और तापमान में उछाल आएगा।

यह भी पढे़ं : फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 60 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, दिल्ली में छाएंगे बादल, 17 राज्यों में होगी भीषण बारिश

---विज्ञापन---

First published on: Apr 25, 2025 10:53 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola