Live Updates
North East Weather LIVE: अलर्ट पर पूर्वोत्तर भारत
मंगलवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की उम्मीद है और बुधवार से इसमें कमी आने की संभावना है।
आईएमडी ने लगातार बारिश के बाद असम और मेघालय के कमजोर क्षेत्रों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की संभावना की चेतावनी दी है।
Sikkim Weather LIVE: लाचेन में चलाया जा रहा बचाव अभियान खराब मौसम के कारण रोका गया
उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे 113 पर्यटकों को निकालने के लिए चलाया जा रहा बचाव अभियान आज सुबह खराब मौसम के कारण रोक दिया गया। एनडीआरएफ के नौ कर्मियों को लेकर एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर सुबह करीब 6 बजे पाकयोंग हवाई अड्डे से उड़ा, लेकिन अभियान को अंजाम दिए बिना ही उसे वापस लौटना पड़ा।
लगातार बारिश के कारण कई भूस्खलन होने, सड़कें ब्लॉक होने और एरिया तक पहुंच बाधित होने के कारण पर्यटक एक दिन से अधिक समय से लाचेन में फंसे हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तरी सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है।
Gujarat Weather LIVE: पिछले 24 घंटों में 59 तालुकाओं में हल्की बारिश
गुजरात में मानसून धीरे-धीरे आ रहा है। पिछले काफी समय से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और छिटपुट बारिश हो रही है।
पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के 59 तालुकाओं में हल्की से भारी बारिश हुई, जिसमें सबसे ज्यादा 68 मिमी बारिश इडर में हुई।
Punjab Weather LIVE: पंजाब में मौसम कैसा रहेगा?
Punjab Weather LIVE: पंजाब के कई इलाकों में बीते दिन बारिश हुई। कहीं हल्की बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक, 4 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
Haryana Weather LIVE: हरियाणा में आज कैसा मौसम रहेगा?
Haryana Weather LIVE: हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश और आंधी का दौर जारी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को राज्य में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। फिर इसके बाद धूप तेज हो सकती है।
Weather LIVE 4 June: असम की रंगनाडी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा
Weather LIVE 4 June: शनिवार को रात करीब 1 बजे रंगनाडी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। बांध से छोड़े गए पानी के कारण लखीमपुर जिले के 243 गांव जलमग्न हो गए। 5 राजस्व सर्किलों के 46,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए। स्कूल, खेत और सड़कें जलमग्न हो गईं।
Weather LIVE 4 June: NDRF and SDRF की बचाव टीमें कर रही हैं काम
Weather LIVE 4 June: एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की बचाव टीमें परिवारों को निकाल रही हैं और राहत शिविर चला रही हैं। 454 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि और लगभग 23,000 पशुधन प्रभावित हुए हैं।
अब सड़कों को बहाल करने, तटबंधों की मरम्मत करने और निवासियों की सुरक्षा के लिए चेतावनी देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
Weather LIVE 4 June: असम में फिर आई बाढ़
Weather LIVE 4 June: असम में अचानक बांध से पानी छोड़े जाने से लखीमपुर में तबाही देखने को मिली है। असम में फिर बाढ़ आई।
वहीं, अरुणाचल प्रदेश से बांध से पानी छोड़े जाने से किस तरह भारी नुकसान हुआ।
Weather LIVE 4 June: बाढ़ के दौरान असम राइफल्स ने की हमारी मदद
Weather LIVE 4 June: हर जगह पानी ही पानी, पीने के लिए एक बूंद भी नहीं। इंफाल में बाढ़ के दौरान भी यही हुआ। अनुरोध किए जाने पर, तुरंत सेना और असम राइफल्स हमारी मदद के लिए आए।
Weather LIVE 4 June: मणिपुर में भारी बारिश के बाद हालात खराब
Weather LIVE 4 June: मणिपुर में भारी बारिश के बाद इंफाल के कई इलाकों में बाढ़ आई।
Weather LIVE 4 June: बारिश के कारण मरने वालों की संख्या हुई 11
Weather LIVE 4 June: लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।
Weather LIVE 4 June: केरल में NDRF की टीम ने किया इडुक्की जिले का मुआयना
Weather LIVE 4 June: केरल में कमांड इंस्पेक्टर प्रशांत जीसी के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम ने इडुक्की जिले के देवीकुलम तहसील के उन संवेदनशील इलाकों का मुआयना किया। जहां भूस्खलन की आशंका है।
टीम ने तहसीलदार देवीकुलम से मुलाकात की और आगे टीम के साथ अलग-अलग जगहों पर तहसीलदार और ग्राम अधिकारी भी मौजूद रहे।
जयपुर में आज सुबह बारिश हुई
अहमदाबाद में कहां हो सकता है जलभराव?
मानसून को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्री-मानसून कार्य तेज कर दिया है। अहमदाबाद शहर के अलग-अलग वार्डों में 147 स्थान ऐसे हैं जहां इस साल भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ये वे क्षेत्र हैं जहां 10 मिनट से लेकर 8 घंटे तक जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
नगर निगम बरसाती पानी की निकासी के लिए 48 वार्डों में प्राप्त 8443 जलनिकासी शिकायतों का 25 जून तक निपटारा कर देगा। निगम की पूर्वी व पश्चिमी ट्रंक मेन लाइन बिछाने का काम 30 जून तक पूरा हो सकता है। इसके अलावा 45 अंडरपास में ऑटोमेटिक बैरियर सिस्टम लगाया जाएगा।
बरसाती पानी की निकासी के लिए 229 स्थानों पर 35 स्वेज ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग स्टेशन चालू रहेंगे। पंप और बरसाती पानी के जरिए निकासी की जानकारी के लिए डैशबोर्ड भी तैयार किया गया है।
डेली वेदर ब्रीफिंग
04 जून 2025 के लिए मौसम का अलर्ट
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है; मरने वालों की संख्या 11 हो गई है और 5.35 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं। अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हो सकती है।
उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना
उत्तराखंड में 6 जून तक कई भागों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज बिजली के साथ बारिश का अलर्ट है। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
Weather 4 June 2025: भारत के अलग-अलग राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। इसके साथ ही लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जून की शुरुआत में ही यूपी, बिहार, असम, मणिपुर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव हो रहा है। देश के कई इलाकों में हल्की-हल्की बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अभी भी पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। 4 जून से कहां-कहां प्री-मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आइए जान लेते हैं कैसा रहेगा देशभर का मौसम सिर्फ News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines