---विज्ञापन---

60KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान, 21 राज्यों में बारिश की चेतावनी; दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा। 3 राज्यों में बाढ़ आई हुई है और एक राज्य में आज चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट...

---विज्ञापन---

Today IMD Weather Forecast: देशभर में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। भारी बारिश के कारण गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ आई हुई है। कई राज्यों में नदियां उफान पर बह रही हैं। हरियाणा में बीते दिन बारिश के कारण दीवार ढहने से 3 बच्चों की मौत हो गई। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ में फंसने के कारण हुए अलग-अलग हादसों में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में भी बीते दिन बारिश के कारण हुए हादसे में एक महिला और एक युवक की जान गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। आंध्र प्रदेश के समुद्र में चक्रवात बनने के कारण 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात में भी अगले 5 दिन बारिश होते रहने के आसार हैं। देखें IMD का ताजा अपडेट और क्या कहता है?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-NCR में आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली-NCR में पिछले एक महीने से एक लगातार बारिश हो रही है। बीते दिन हालांकि सुबह अच्छी सुबह खिली, लेकिन दोपहर बाद दिल्ली और इससे सटे नोएडा, गुरुग्राम में अच्छी बारिश हुई। इस बारिश से कई इलाकों में जनभराव के हालात भी बने। मौसम विभाग ने आज भी शाम तक राजधानी और इससे सटे शहरों में मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है। वहीं आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आज और कल देशभर के करीब 20 राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। आज और कल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बारिश से अन्य राज्यों में ऐसे हैं हालात

मानसून की बारिश से बीते दिन नागालैंड में लैंडस्लाइड हुआ, जिसके मलबे में दबने से 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। भूस्खलन चुमौकेदिमा जिले में फेरिमा और पगला पहाड़ पर हुआ, जिसमे मलबे में NH-29 की सड़क बह गई और साथ में सड़क से गुजर रहे लोग भी बह गए। महाराष्ट्र में भी कई दिन से अच्छी बारिश हो रही है। अकेले मराठवाड़ा जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 1100 से ज्यादा घर ढह गए और 1400 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण 2 नेशनल हाईवे समेत 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। अब तक मानसून सीजन में हिमाचल में 150 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

First published on: Sep 05, 2024 08:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola