---विज्ञापन---

ठंड ने दी दस्तक! मानसून की बारिश बनी आफत; आज 4 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, देखें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: देश में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन बारिश का दौर अभी तक नहीं थमा है। मानसून जाने को भी, फिर भी झमाझम बरस रहा है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Today: मानसून जाने को है और ठंड ने भी दस्तक दे दी है। जी हां, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। वहीं मानसून की बारिश अपनी वापसी के दिनों में भी आफत बनी हुई है। आमतौर पर मानसून 15 सितंबर तक चला जाता है और 10 सितंबर आते-आते बारिशें बंद हो जाती हैं, लेकिन इस बार मानसून के देरी से जाने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। बीते दिन देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई। चंडीगढ़ में आज सुबह भी अच्छी बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज देश के 18 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा और बारिश से हालात कैसे हैं?

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में अगले 3 दिन बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिन बादल खूब बरसेंगे। आज भी शाम तक मौसम करवट बदल लेगा और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। ठंडी हवाएं चलने से ठंडक का अहसास होगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

बीते दिन मध्य प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हुई थी, वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 दिन प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। रविवार और सोमवार को बारिश के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की जान जा चुकी है। विदिशा में बेतवा नदी में 5 लोग डूब गए थे। सीहोर में दिगंबर वाटरफॉल में एक डॉक्टर डूब गया था। राजस्थान में भी अगले 3 दिन भारी बारिश हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आज ओडिश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार, असम, मणिपुर समेत देशभर में मानसून के बादल जमकर बरस सकते हैं।

First published on: Sep 10, 2024 08:11 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola