---विज्ञापन---

देश angle-right

35KM स्पीड वाली हवाएं और भारी बारिश; दिल्ली-NCR में मौसम खराब, जानें आज कहां-कहां बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली और इससे सटे शहरों में आज सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज देशभर के 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने का यलो अलर्ट दिया है। राजधानी का मौसम खराब है, आइए जानते हैं देशभर में मानसून की बारिश से हालात कैसे हैं?

---विज्ञापन---

Today IMD Weather Forecast: देशभर में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। दिल्ली-NCR में आज भी बारिश हुई। राजधानी में बारिश का दौर सुबह से जारी है, वहीं नोएडा और आस-पास के इलाकों में घने बादल छाए हैं और 30 से 35 किलोमीटर स्पीड वाली ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीते दिन शुक्रवार को भी दिल्ली में अच्छी बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी बादल बरसे। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली समेत 28 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ का असर अब कम होने लगा है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

 

---विज्ञापन---

राजधानी दिल्ली में आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम खराब रहेगा। बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से बारिश हो रही है और बीते दिन भी अच्छी बारिश हुई। मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को बारिश होने के चलते राजधानी का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

आज इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुर में मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बारिश से देशभर में ऐसे हैं हालात

बता दें कि मानसून की बारिश ने राजस्थान में 13 साल का रिकॉर्ड ब्रेक किया है, वहीं राज्य में शुक्रवार को हुई बारिश से 4 लोगों की मौत हुई, जिसमें दादा-पोती भी शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर तक राजस्थान में बारिश नहीं होगी, लेकिन 11 सितंबर से मौसम खराब हो सकता है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के प्रयास जारी हैं।

गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव संजीव कुमार जिंदल के अनुसार, आंध्र प्रदेश में NDRF की 26 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशनल चला रही हैं। एयरफोर्स के 8 हेलिकॉप्टर बचाव में जुटे हैं। नेवी के 3 हेलिकॉप्टर और एक डोर्नियर भी तैनात किया गया है। तेलंगाना में एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण हुए हादसों में 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

---विज्ञापन---

NDRF की टीमे आंध्र प्रदेश में 350 लोगों की जान बचा चकी हैं और 15 हजार लोगों को रिलीफ कैंपों में पहुंचा चुकी हैं। तेलंगाना में 68 लोगों की जान बचाई गई और 3200 लोगों को रिलीफ कैंपों में पहुंचाया गया।

First published on: Sep 07, 2024 08:46 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola