---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! 5 राज्यों में आंधी-तूफान आएगा, 12 राज्यों में भारी बारिश होगी; दिल्ली और बाकी देश में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: देश के 12 राज्यों में इस हफ्ते आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होगी, लेकिन दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन जाते-जाते मानसूनी हवाएं समुद्र तटीय इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रही हैं।

---खबर नीचे जारी है---

IMD Today Weather Forecast: देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में, गंगीय पश्चिम बंगाल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। एक ट्रफ लाइन झारखंड से मणिपुर तक और दूसरी ट्रफ लाइन अरब सागर से रायलसीमा तक बनी हुई है। इसलिए झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई समुद्र तटीय इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और केरल में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्लीवासियों को अगले इस पूरे हफ्ते में भीषण गर्मी सहनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कि आज और इस पूरे हफ्ते में देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है?

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली को इस हफ्ते गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी। दिल्ली से मानसूनी हफ्ता पहले चला गया था और उसके बाद से ही राजधानी में लोग उमस से परेशान हैं। रविवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। आज 7 अक्टूबर की सुबह अधिकतम तापमान 34.73 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 29.15 और 36.54 डिग्री रहने के आसार हैं। 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आज सुबह दिल्ली का AQI 248 रिकॉर्ड हुआ, जो काफी खराब कैटेगरी का है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीवासियों को अगले हफ्ते उमस से राहत मिल सकती है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी अपना असर दिखाने लगेगी।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र में लो प्रेशर वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से इस पूरे हफ्ते पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगी। आज और आने वाले 2 दिन केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ राज्यों में आंधी-तूफान आने का अलर्ट भी रहेगा।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 07, 2024 07:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola