कोस्ट गार्ड ने इंटरनेशनल तेल कार्गो तस्करी सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3 जहाजों को संदिग्ध हालत में पकड़ा

इंडियन कोस्ट गार्ड ने समुद्र में विशेष अभियान चलाकर एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिंडिकेट में कई देश शामिल है। यह नेटवर्क अरब सागर में पूरा एक्टिव होकर तस्करी के साथ ही तेलों की बिक्री भी समुंदर में ही कर लेता था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Coast Guard busts international oil cargo smuggling syndicate

भारतीय तटरक्षक बल ने एक खुफिया इनपुट मिलने के बाद अरब सागर में तस्करों के खिलाफ बड़ा ऑपेरशन चलाया। इसके बाद एक बड़ा नेटवर्क जो कई देशों के साथ मिलकर तस्करी में लगा हुआ था, उसे जहाज सहित पकड़ लिया गया। बता दें कि तस्करी में शामिल जहाजों ने युद्ध में शामिल देशों से बड़ी तादाद में सस्ते तेल और तेल आधारित कार्गो की तस्करी करने और अंतरराष्ट्रीय समुंद्री इलाको में मोटर टैंकरों के जरिए रोजाना लाखों रुपये की कमाई का जरिया बना लिया गया था।

विज्ञापन

तस्करी से रोजाना कितनी कमाई होती थी इसकी जांच चल रही है। इंडियन कोस्ट गार्ड के कमांडेंट अमित उनियाल ने न्यूज 24 से जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस सिंडिकेट में कई देश शामिल है। यह नेटवर्क अरब सागर में पूरा एक्टिव होकर तस्करी के साथ ही तेलों की बिक्री भी समुंदर में ही कर लेता था। इंडियन कोस्ट गार्ड के सूत्रों ने न्यूज 24 को बताया कि मुंबई से लगभग 100 समुद्री किमी वेस्ट इलाके में इंडियन कोस्ट गार्ड ने तीन जहाजों को संदिग्ध हालात में पकड़ा है। जिसमे संदिग्ध जहाजों पर इलेक्ट्रॉनिक डेटा की पुष्टि और दस्तावेजों के सत्यापन और चालक दल से पूछताछ के बाद, आईसीजी विशेषज्ञ बोर्डिंग टीम ने घटनाओं की पूरी जांच करके इन्हें गिरफतार कर लिया है।

विज्ञापन

इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक मोटर टैंकर का भी पता लगाया, जो भारतीय आर्थिक क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधि कर रहा थ। जहाज की गतिविधियों की डिजिटल जांच शुरू हो गई। आईसीजी ने जहाज पर बंद होने वाले दूसरे जहाजों के डेटा पैटर्न की भी जांच की। संभावित संदिग्धों में शामिल दो और जहाजों को पकड़ा है, जो लाखों रुपए की टैक्स चोरी में शामिल था।

विज्ञापन

आपको बता दें कि जैसे ही संदिग्ध जहाजों के बारे में कोस्ट गार्ड को पता चला, आईसीजी विशेषज्ञ टीमें इन जहाजों पर चढ़ गईं। डिजिटल साक्ष्य की सटीकता की पुष्टि की, जिससे जहाजों को पकड़ लिया गया। आगे की जांच के लिए जहाजों को मुंबई ले जाने और आगे की कार्रवाई के लिए भारतीय सीमा शुल्क और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपने की तैयारी है। तटीय राज्यों के प्रवर्तन से बचने के लिए जहाजों को बार-बार पहचान बदलते हुए पाया गया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक जहाज के मालिक दूसरे देशों में रहते है,अभी जांच जारी है इसलिए देश के नाम नहीं बताए गए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ