आज से मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी, स्वागत में 800 से ज्यादा कलाकार करेंगे डांस, बनेगा शानदार रिकॉर्ड

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया का दौरा करेंगे, जिसे लेकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय में उत्साह है. स्वागत के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और रिकॉर्ड डांस की तैयारी की गई है.

pm modi malyasia visit

Credit: Social Media

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर जाएंगे. इसे मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है, जिसमें एक रिकॉर्ड बनाने वाला डांस प्रदर्शन भी शामिल होगा. जानकारी के मुताबिक, कुआलालंपुर में आयोजित होने वाले इस स्वागत समारोह में करीब 800 कलाकार एक साथ मंच पर उतरेंगे. भारतीय मूल के लोग पारंपरिक परिधान में शास्त्रीय और लोक नृत्य पेश करेंगे. इस कार्यक्रम के जरिए भारतीय संस्कृति, एकता और विविधता को दर्शाया जाएगा. ये डांस परफॉर्मेंस मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: ‘परीक्षा जीवन का अंत नहीं…’ छात्रों के सवालों पर पीएम मोदी के जवाब, तनाव से लेकर करियर तक दी सलाह

विज्ञापन

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

स्वागत कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी और अलग-अलग भारतीय लोक नृत्यों की झलक देखने को मिलेगी. आयोजकों का कहना है कि ये कार्यक्रम भारतीय समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान और अपनापन दिखाने की एक कोशिश है. पीएम मोदी अपने मलेशिया दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात करेंगे. इस दौरान भारत और मलेशिया के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, डिजिटल तकनीक, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा.

पीएम मोदी का तीसरा मलेशिया दौरा

मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है और ये समुदाय वहां की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी पहले भी प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना कर चुके हैं. ये पीएम मोदी का तीसरा मलेशिया दौरा है और अगस्त, 2024 में द्विपक्षीय संबंधों की रणनीतिक साझेदारी के बाद का पहला दौरा है. कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया दौरा भारत-मलेशिया संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. भव्य स्वागत और रिकॉर्ड डांस प्रदर्शन इस दौरे को खास और यादगार बनाने की कोशिश में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ