दवाईयों, डायमंड, कई कृषि उत्पाद पर जीरो प्रतिशत टैरिफ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने किया ऐलान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें उन्होंने यूएम-भारत ट्रेड डील पर विस्तार से जानकारी दी। गोयल ने बताया कि अब दवाईयां, डायमंड, कई कृषि उत्पाद अमेरिका भेजने पर जीरो प्रतिशत टैरिफ लगेगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Piyush Goyal.jpg (1)

भारत-यूएस ट्रेड डील पर फ्रेम वर्क जारी हो गया है। देर रात अमेरिका और भारत ने संयुक्त बयान जारी किया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर विस्तार से इसकी जानकारी दी। पीयूष गोयल ने बताया कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हर साल 500 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल करना लक्ष्य था। आज का दिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

विज्ञापन

पीयूष गोयल ने कहा कि कई वस्तुएं हैं जिन पर अमेरिका को माल भेजने पर शून्य टैरिफ लगेगा। उदाहरण के लिए, रत्नों और हीरों पर शून्य टैरिफ लागू होगा। इसके अलावा भारत से बड़ी मात्रा में निर्यात किए जाने वाले औषधीय उत्पादों पर भी शून्य टैरिफ लगेगा। भारत से अमेरिका को बड़ी संख्या में निर्यात किए जाने वाले स्मार्टफोन पर भी शून्य टैरिफ जारी रहेगा।

विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में भी भारत से अमेरिका को निर्यात की जाने वाली कई वस्तुओं पर शून्य पारस्परिक टैरिफ लागू होगा, यानी अतिरिक्त शुल्क शून्य होगा। इसमें मसाले, चाय, कॉफी और उनसे बने उत्पाद, नारियल और नारियल तेल, वनस्पति मोम, सुपारी, ब्राजील नट, काजू, शाहबलूत और कई फल और सब्जियां शामिल हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जिस तरह से हमारे किसानों के हितों की रक्षा की गई है, किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों की रक्षा की गई है। अठारह प्रतिशत हमारे सभी पड़ोसी देशों और अन्य प्रतिस्पर्धी देशों द्वारा लगाए गए शुल्कों से कम है और इससे आने वाले दिनों में हमें और हमारे निर्यातकों को बहुत लाभ होगा।

विज्ञापन

मंत्री गोयल ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक ले जाना है। व्यापार समझौते के बाद निवेशकों के लिए नए अवसर खुल गए हैं, उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ