जगदीप धनखड़ ने किसी दबाव में इस्तीफा दिया? हामिद अंसारी ने किया खुलासा

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पिछले साल अपने पद से इस्तीफा दिया था लेकिन उसके पीछे का कारण आज भी पहेली बना हुआ है। इस्तीफे के पीछे कई कयास लगाए गए लेकिन आधिकारिक बयान कभी नहीं आया। अब पूर्व उप राष्ट्रपति ने हामिद अंसारी के इस्तीफे पर बयान दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Former Vice President Jagdeep Dhankhar
विज्ञापन

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसी दबाव में इस्तीफा दिया? लोगों की चर्चा में आज तक ये बस सवाल ही था। लोगों को आधिकारिक रूप से अभी तक इसका जवाब नहीं मिला है। हालांकि अब पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। धनखड़ के इस्तीफा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन (धनखड़) पर कोई दबाव नहीं था। उन्होंने बस इस्तीफा दिया और चले गए।

गत 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने उप राष्ट्रपति के पद के इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ के इस फैसले ने सबको चौंका दिया। लोगों में बीजेपी की तरफ की दबाव की चर्चा तेजी से चलने लगी थी, हालांकि धनखड़ ने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। इस्तीफा देने के बाद धनखड़ कई दिनों तक गुम रहे थे। इसको लेकर भी विपक्ष ने सरकार पर खूब निशाना साधा था। यहां तक धनखड़ की सुरक्षा तक पर सवाल उठने लगे थे। नए उप राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण जैसे कुछ मौकों पर ही धनखड़ नजर आए थे।

Advertisment

ऊंचे पद से कौन इस्तीफा देता है?

धनखड़ के इस्तीफे पर हामिद अंसारी ने कहा कि मुझे आज तक नहीं पता कि क्या हुआ। आखिर इतने ऊंचे पद से कौन इस्तीफा देता है। कहा कि मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि उपराष्ट्रपति का पद देश के बहुत बड़ा पद होता है और उस पद से इस्तीफा देना पहले कभी नहीं हुआ है।

इस्तीफे पर विस्तार से बात करते हुए अंसारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति का इस्तीफा सिर्फ एक ही स्थिति में होता है, जब कोई उपराष्ट्रपति देश का राष्ट्रपति बन जाता है, तब वो अपने पद से इस्तीफा देकर दूसरा पद को ग्रहण करता है। इस्तीफा देने पर कहा कि यहां इसके पीछे की कहानी क्या है, मुझे नहीं पता।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ