---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

POK-अक्साई चिन पर पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका, अमेरिका ने भी माना भारत का हिस्सा

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन भारत का अभिन्न अंग है। इस बात का पाकिस्तान और चीन हमेशा विरोध करते हैं। दोनों देश इस पर अपना-अपना दावा करते हैं। अब इस दावे पर अमेरिका ने ब्रेक लगा दिया है। अमेरिका ने एक नक्शा जारी किया है। इसमें दोनों हिस्सों को भारत का बताया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

अमेरिका ने पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका दिया है। ट्रेड डील होने से दुनिया पहले से भारत की ताकत से खफा है। अब अमेरिका ने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पर पाकिस्तान और अक्साई चिन पर चीन को करारा झटका दिया है। अमेरिका ने एक नक्शा जारी किया है, जिसमें पीओके और अक्साई चिन को भारत में दिखाया गया है।

दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हुई है। इस पर अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट की, जिसमें लिखा है कि पेड़ के मेवों और सूखे अनाज से लेकर लाल ज्वार और ताजे और प्रसंस्कृत फलों तक, अमेरिका-भारत समझौता अमेरिकी उत्पादों के लिए नए बाजार तक पहुंच प्रदान करेगा। इसमें सबसे कमाल की बात है कि इस पोस्ट में भारत का नक्शा लगा है। भारत का पुराना नक्शा यानी जिसमें पीओके और अक्साई चिन भारत का हिस्सा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान को अमेरिका और चीन के हाथों गिरवी रख चुके हैं जनरल मुनीर? डर के साये में जी रही PAK की आबादी

पाकिस्तान पीओके को अपना हिस्सा मानता आया है। जबकि भारत ने हमेशा पीओके को अपना अभिन्न अंग बताया है। इसको लेकर काफी विवाद भी होता है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान दुनियाभर में मदद मांगता है। अब अमेरिका ने भी पाकिस्तान की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। अमेरिका ने भारत के पुराने नक्शा को माना। इससे पीओके पर पाकिस्तान को तगड़ा झटका माना जा रहा है। नक्शा में जम्मू-कश्मीर के साथ पीओके का हिस्सा भी भारत की सीमा में दिखाया गया है। इसी तरह अक्साई चिन को चीन अपना हिस्सा बताता आ रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: News24 Exclusive: POK में फिर ‘ना-पाक हरकत’, ऑपरेशन सिंदूर में बर्बाद लॉन्चिंग पैड आतंकियों के लिए बन रहा प्राइवेट रिजॉर्ट

बता दें कि पीओके और अक्साई चिन का विवाद लंबे समय से बना हुआ है। अक्साई चिन साल 1959 से भारत और चीन के बीच विवाद का चल रहा है। चीन इसे शिनजियांग और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रों के हिस्से के रूप में दावा करता है। वहीं भारत इसे लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह जिले के हिस्से के रूप में दावा करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 07, 2026 10:57 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola