Eastern Zonal Council Meeting 2022: अमित शाह ने बैठक में मुख्यमंत्रियों से कर डाली यह मांग, जानें  

Eastern Zonal Council meeting

Eastern Zonal Council meeting

विज्ञापन

Eastern Zonal Council meeting: 25वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शनिवार को पश्चिम बंगाल में हुई। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अगले एक वर्ष के दौरान उनके राज्यों में आयोजित होने वाले जी-20 से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान अपने राज्यों की सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन स्थलों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का आग्रह किया।

और पढ़िए – महाराष्ट्र में शिंदे सरकार लागू करेगी लोकायुक्त कानून, डिप्टी CM फडणवीस बोले- अन्ना हजारे की बातें मानी गई

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश के पूर्वी क्षेत्र में वामपंथी उग्रवाद या नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया है और इस पर इस निर्णायक प्रभुत्व को बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। यह इन राज्यों में फिर से उभरना नहीं चाहिए और इन राज्यों को देश के अन्य हिस्सों के बराबर विकसित होना चाहिए। बता दें बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे।

विज्ञापन

AI से नशे के खिलाफ अभियान हो तेज

बैठक में आगे अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से जिला स्तर पर एनसीओआरडी प्रणाली के निर्माण और नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई के लिए इसकी नियमित बैठकों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा आज देश में नशे के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में है और AI के जरिए नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने की जरूरत है।

ममता व BSF अफसरों की बहस

बैठक में सीएम ममता बनर्जी ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया। उन्होंने बीएसएफ को सीमा के 50 किमी के दायरे में कार्रवाई का अधिकार देने से आम लोगों को परेशानी होने की बात कही। इस बात पर सीएम की बैठक में मौजूद बीएसएफ अफसरों के बीच बहस हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ