Live Updates
राजघाट पहुंची मेधा पाटकर, बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद
सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर अपने समर्थकों के साथ राजघाट पहुंची हैं। बता दें दिल्ली में 5 अक्टूबर तक धारा 163 लागू है, जिस वजह से सार्वजनिक जगहों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगी हुई है। बता दें मेधा पाटकर मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के खिलाफ विरोध जता रही हैं।
प्रशांत किशोर ने की घोषणा, 'जन सुराज' होगा पार्टी का नाम
चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी बनाई है। उन्होंने बुधवार को इसके नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि उनकी पार्टी का नाम 'जन सुराज' होगा। बता दें फिलहाल प्रशांत किशोर बिहार के पटना में जन सुराज अधिवेशन कर रहे हैं।
दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 562 किलोग्राम कोकीन बरामद
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि विशेष सेल की एक टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम थाई मारिजुआना बरामद की है।
सोनम वांगचुक को दोपहर 3 बजे रिहा करेगी दिल्ली पुलिस
क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और अन्य लोगों को आज दिल्ली पुलिस दोपहर 3 बजे रिहा कर देगी। पुलिस कार्यकर्ताओं को लेकर राजघाट जाएगी, जहां वे अपना अनशन खत्म करेंगे।
कानपुर में पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश
यूपी के कानपुर में पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार रुपयों के लेनदेन में युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। आग कार से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना में युवक 20 प्रतिशत तक झुलस गया। फिलहाल झुलसे युवक को हैलट हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
राजस्थान के 7 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी
राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ समेत 7 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद रेलवे ने स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल यात्रियों और ट्रेनों की जांच की जा रही है। वहीं धमकी देने वाले ने स्वयं को जम्मू-कश्मीर एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताया है।
मैं प्रधानमंत्री के विचारों को आगे बढ़ाऊंगा- चिराग पासवान
एनडीए छोड़ने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कोई भी व्यक्ति जो मेरे प्रधानमंत्री के साथ मेरे संबंधों से परेशान है, मैं शब्दों में स्पष्ट करना चाहता हूं, भले ही मैंने अपने कार्यों के माध्यम से इसे कई बार व्यक्त किया हो, कोई भी मुझे और मेरे प्रधानमंत्री को अलग नहीं कर सकता। एक बार और सभी के लिए, मैं यह बहुत स्पष्ट रूप से और स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ऐसा नहीं होने वाला है। न तो मेरे पिता और न ही मैं, कभी सत्ता के भूखे रहे हैं। मैं सिर्फ सत्ता में रहने के लिए कभी भी किसी गलत फैसले का समर्थन नहीं करूंगा। मैं अपने प्रधानमंत्री के विचारों को आगे बढ़ाऊंगा।
हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनना तय- राजनाथ सिंह
हरियाणा चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा आपने जनसभाओं में जनता की प्रतिक्रिया देखी होगी। लोगों ने मन बना लिया है कि स्पष्ट बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
लोगों ने संसाधन दान किए
दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा यह दान किसी मंदिर या किसी अन्य संगठन को दिया गया होता, तो यह सुर्खियां बनता, लेकिन देश को पता होना चाहिए कि जो चेहरे कभी टीवी पर नहीं आए, जो नाम कभी सुर्खियों में नहीं आए, ऐसे महत्वाकांक्षी लोगों ने संसाधन दान किए और इस आंदोलन को एक नई ऊर्जा दी।
करोड़ों भारतीयों ने इस मिशन को अपना व्यक्तिगत लक्ष्य बनाया- प्रधानमंत्री
दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में करोड़ों भारतीयों ने इस मिशन को अपना व्यक्तिगत लक्ष्य बनाया है। एक दशक की इस यात्रा के बाद मैं सभी देशवासियों, सफाई कर्मचारियों, धर्मगुरुओं, हमारे खिलाड़ियों, मशहूर हस्तियों, गैर सरकारी संगठनों और मीडियाकर्मियों के योगदान की सराहना करता हूं। आप सभी ने स्वच्छ भारत मिशन को जन-क्रांति बना दिया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व उपराष्ट्रपति ने इसमें भाग लिया और 'स्वच्छता ही सेवा' में अपना योगदान दिया। सभी राज्यों के सीएम और जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया। 'सेवा पखवाड़े' के 15 दिनों में 27 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 28 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया।
सीएम आवास खाली करेंगे अरविंद केजरीवाल
आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक दो दिन में सीएम आवास खाली कर देंगे। आप सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल के लिए घर फाइनल किया गया है। जानकारी के अनुसार वे अपनी विधानसभा नई दिल्ली में ही रहेंगे।
पड़ोसियों के साथ हमारे रिश्ते मजबूत- विदेश मंत्री
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा्, हमारे पड़ोसियों के साथ हमारे रिश्ते आजादी के बाद से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। इसका कारण यह है कि हम बहुत अधिक क्षेत्रीय हो गए हैं, हमारे पड़ोसियों की भी अपनी राजनीति है और उसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। एक बड़े पड़ोसी के रूप में, हम अंततः राजनीतिक बहस का हिस्सा बन जाते हैं। जब चीन की बात आती है, राजनीति प्रतिस्पर्धी होती है और मैं विदेश मंत्रालय में अपने सहयोगियों से कहता हूं कि प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें। दुनिया आपको थाली में परोसी हुई कोई चीज नहीं देगी।
जम्मू-कश्मीर में भाजपा को झटका, सुरनकोट सीट से कैंडिडेट सैयद मुश्ताक बुखारी का निधन
जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ रही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सुरनकोट सीट से भाजपा उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी का निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने शोक व्यक्त किया।
फिर पैरोल पर बाहर आया राम रहीम
आश्रम में दो शिष्याओं से दुष्कर्म के आरोपी राम रहीम एक बार फिर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना किया गया है।
पुणे के बावधन बुदक में एक हेलीकाॅप्टर क्रैश
पुणे के बावधन बुदक में एक हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकसभा अध्यक्ष ने शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिहार की बाढ़ पर पीएम मोदी की नजर
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का कहना है, "केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बिहार में बाढ़ की स्थिति का संज्ञान ले रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं और गृह मंत्री लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वे सुनिश्चित कर रहे हैं कि राज्यों को लगातार राहत पहुंचाई जाए और उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
पीएम मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को किया नमन
सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन आदर्श देशवासियों के लिए सदा प्रेरणापुंज बना रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पितृ पक्ष के अंतिम दिन तर्पण करते लोग
सिलीगुड़ी के लालमोहन मल्लिक निरंजन घाट पर लोग पितृ पक्ष अमावस्या के अवसर पर, पितृ पक्ष के अंतिम दिन, तर्पण अनुष्ठान कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गांधीजयंती के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिल्ली CM आतिशी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी ने विजय घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की
कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीके आज लाॅन्च करेंगे जन सुराज पार्टी
प्रभावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज बिहार में नई पार्टी जन सुराज लाॅन्च करेंगे। ऐसे में पीके ने आज का दिन चुना है, क्योंकि उन्होंने इसी दिन बिहार में पदयात्रा की शुरुआत की थी। बता दें कि बिहार में 2 अक्टूबर 2022 को बिहार में प्रशांत किशोर ने जन सुराज यात्रा की शुरुआत की थी। वे अब बिहार के 17 जिलों में पद यात्रा कर चुके हैं।
Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज बुधवार 2 अक्टूबर का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर कोलकाता में ट्रेनी डाॅक्टर से रेप और मर्डर के मामले से जुड़ी है। आज जूनियर डाॅक्टर मार्च निकालेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ भारत दिवस 2024 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कल की बड़ी खबर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर एक्शन मामले में रोक से जुड़ी रही। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने कहा कि फैसला आने तक बुडोजर एक्शन पर रोक जारी रहेगी। एक खबर हरियाणा विधानसभा चुनाव से भी जुड़ी है। हरियाणा में प्रचार के लिए आज और कल का दिन है। इस बीच पीएम मोदी और राहुल गांधी एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं कल ईरान ने इजराइल पर 180 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान ने कहा कि ये नसरल्लाह की शहादत का पहला बदला है। अभी तो ये शुरुआत है। वहीं इजराइल ने वक्त पर हमला कर जवाब देने की बात कही है। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
1 hr agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
3 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
4 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
5 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
6 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
7 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines