---विज्ञापन---

हेल्थ

Bird Flu होने पर शरीर पर दिखने लगते हैं ये लक्षण, यहां जानिए इंसानों को बर्ड फ्लू हो जाए तो क्या होता है

Bird Flu Symptoms: बर्ड फ्लु के लगातार बढ़ते मामले डर की स्थिति पैदा करते हैं. ऐसे में शरीर पर बर्ड फ्लु का एक लक्षण भी नजर आए तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है. यहां जानिए बर्ड फ्लु की चपेट में आने पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और इन लक्षणों को किस तरह पहचाना जा सकता है.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 3, 2026 18:41
Bird Flu
इंसानों में बर्ड फ्लू के क्या लक्षण होते हैं?

Bird Flu Ke Lakshan: ब्लड फ्लु को एवियन फ्लु (Avian Flu) भी कहते हैं जिसके मामले एकबार फिर बढ़ने लगे हैं. ब्लड फ्लु इंफ्लुएजा ए वायरस है जो ज्यादातर पक्षियों को होता है लेकिन कभी-कभार मनुष्यों को भी हो सकता है. यह H5N1 और H9N2 का सब्टाइप है और भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक तौर पर पक्षियों और पालतु मुर्गियों वगैरह में देखने को मिलता है. बिहार के दरभंगा से बर्ड फ्लु के मामले सुनने में आ रहे हैं जहां हजारों पक्षियों की बर्ड फ्लु से जान चली गई है. ऐसे में यह फ्लु इंसानों को कैसे प्रभावित करता है और इंसानों को बर्ड फ्लू होने पर शरीर पर कैसे लक्षण (Bird Flu Symptoms) नजर आते हैं, जानिए यहां.

यह भी पढ़ें – बिना दवा के बीपी कैसे कम करें? दिल के डॉक्टर ने बताया इन 5 तरीकों से घर पर ही ठीक हो जाएगी ब्लड प्रेशर की दिक्कत

---विज्ञापन---

बर्ड फ्लू इंसानों में कैसे फैलता है

जंगली और घरेलू पक्षियों या पालतु मुर्गियों को यह फ्लू हो सकता है. इन संक्रमित पक्षियों को खाने पर या फिर संक्रमित हवा में सांस लेने से, संक्रमित पक्षी के थूक, सांस से निकले द्रव या मल के डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में आने से बर्ड फ्लू हो सकता है. अगर किसी सतह पर वायरस के पार्टिकल्स हैं तो उसपर हाथ लगाने के बाद उसे मुंह पर लगाने से बर्ड फ्लू हो सकता है.

बर्ड फ्लु होने पर क्या लक्षण दिखते हैं

---विज्ञापन---
  • बर्ड फ्लु होने के सबसे पहले लक्षण आंखों पर नजर आते हैं. आंखें लाल नजर आने लगती हैं, आंखों में खुजली महसूस होती है और यह दिक्कत अगले 24 से 48 घंटों में बढ़ने लगती है.
  • हल्का बुखार हो जाता है.
  • गले में दर्द और खुजली महसूस होने लगती है.
  • मसल्स में डिस्कंफर्ट होने लगता है.
  • अगले 3 से 5 दिनों में लक्षण और बढ़ जाते हैं. मसल्स में ज्यादा दर्द होता है और सिर में दर्द रहने लगता है.
  • थकान होने लगती है और ऐसा लगता है शरीर टूट रहा है.
  • पेट में दर्द होता है और दस्त भी लग सकते हैं.

ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं

अगर किसी संक्रमित पक्षी की चपेट में आने के बाद आपको सांस लेने में दिक्कत होने लगे, सांस फूलने लगे, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाए, दिमाग संबंधी दिक्कतें होने लगें, एकदम से कंफ्यूजन हो जाए, सिर में दर्द के साथ ही गर्दन में अकड़न रहे और दौरा पड़ने लगे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना जरूरी होता है.

क्या इस समय मुर्गी खाई जा सकती है?

इस बात का ध्यान रखें कि जिस मुर्गी का आप मीट खा रहे हैं वो बीमार ना हो. इसके अलावा, कच्चा चिकन (Raw Chicken) खाने से परहेज करें. यह वायरस 70 डिग्री सेल्सियस पर पकाया जाए तो खत्म हो सकता है, इसीलिए चिकन को अच्छी तरह से कम से कम 30 मिनट तक पकाएं और उसके बाद ही खाएं. कच्चे अंडे खाने से परहेज करें और अगर आप अंडे या मुर्गी को छू रहे हैं तो अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं.

यह भी पढ़ें – प्रोस्टेट बढ़ने का क्या कारण है? यहां जानिए क्या खाने पर कम होने लगेगी प्रोस्टेट की दिक्कत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 03, 2026 06:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.