Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

फेफड़े के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? Lung Cancer Symptoms जानिए यहां

Fefdo Ke Cancer Ke Lakshan: फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण बेहद आम होते हैं और इसीलिए इन लक्षणों को समय रहते पहचानना मुश्किल होता है. ऐसे में यहां जानिए फेफड़ों के कैंसर की पहचान कैसे की जा सकती है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 20, 2026 19:07
Fefdo Ke Cancer Ke Lakshan
Lung Cancer Symptoms: फेफड़ों के कैंसर के क्या-क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां.

Lung Cancer Symptoms In HindI: जिस कैंसर में कैंसर की कोशिकाएं फेफड़ों में पनपने लगती हैं उसे फेफड़ों का कैंसर कहते हैं. इस कैंसर को मेडिकल भाषा में मेटास्टेसिस कहा जाता है. इस कैंसर में फेफड़ों की कार्यक्षमता कम होने लगती है और लंग फेलियर हो सकता है. ऐसे में फेफड़ों के कैंसर की वक्त रहते पहचान करना जरूरी होता है. यहां जानिए फेफड़े का कैंसर होने पर शरीर पर कैसे लक्षण (Fefdo Ke Cancer Ke Lakshan) नजर आते हैं और शरीर में कौन-कौन से बदलाव दिखने लगते हैं.

फेफड़े के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं

लगातार खांसी – फेफड़ों का कैंसर होने पर लगातार खांसी आती रहती है. यह खांसी 2 से 3 हफ्तों तक बनी रहती है.

---विज्ञापन---

खांसी में खून – खांसते हुए अगर खून आता है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है.

सीने में दर्द – फेफड़ों के कैंसर का एक और लक्षण है सीने में दर्द होना. गहरी सांस लेते हुए, हंसते या खांसते हुए सीने में तेज दर्द होना कैंसर का लक्षण हो सकता है.

---विज्ञापन---

सांस लेने में दिक्कत – फेफड़ों का कैंसर होने पर सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. इसमें अक्सर ही व्यक्ति की सांस फूलने लगती है.

आवाज में बदलाव – आवाज में बदलाव आना, बोलते हुए व्हीजिंग साउंड निकलना या गले में खराश ना होने पर भी आवाज का बैठ जाना फेफड़ों के कैंसर की वजह से हो सकता है.

इन संकेतों का भी रखें ध्यान

  • कैंसर होने पर बिना किसी कारण शरीर का वजन कम होने लगता है.
  • हर समय शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहती है.
  • बार-बार शरीर संक्रमण का शिकार होने लगता है. फेफड़ों के कैंसर में निमोनिया या ब्रोंकाइटिस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
  • हर समय सुस्ती महसूस होती है.

फेफड़ों का कैंसर किन अंगों तक फैल सकता है

फेफड़ों का कैंसर फेफड़ों से शुरू होकर छाती के बीच और कॉलरबोन के आस-पास की ग्रंथियों और लिम्फ नॉड्स में फैल सकता है. इसके अलावा, एडवांस फेफड़ों का कैंसर पसलियों में, रीढ़ की हड्डी में और कूल्ही के हड्डी में भी फैल सकता है. यह कैंसर मस्तिष्क, लिवर, किडनी के ऊपर मौजूद एड्रिनल ग्रंथियों और एक से दूसरे फेफड़ों तक फैल सकता है.

यह भी पढ़ें – आंत के कैंसर के क्या लक्षण हैं? मल में दिखे यह चीज तो तुरंत कराएं टेस्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 20, 2026 07:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.