हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रोस्टेट कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं

Prostate Cancer Warning Signs: प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचान लिए जाएं तो इसे गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए प्रोस्टेट कैंसर होने पर पुरुष किस तरह इसके लक्षण पहचान सकते हैं.

विज्ञापन
प्रोस्टेट कैंसर होने पर शरीर में कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं, जानिए यहां.

Prostate Cancer Symptoms: प्रोस्टेट ग्रंथि में होने वाले कैंसर को प्रोस्टेट कैंसर कहते हैं. प्रोस्टेट ग्रंथि अखरोट के आकार की ग्रंथि है जो पुरुषों के जननांग का हिस्सा है. प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण (Prostate Cancer Ke Lakshan) अक्सर ही दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ने पर नजर आते हैं, लेकिन इस कैंसर के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है जिससे कि इलाज जल्द से जल्द शुरू किया जा सके. ऐसे में यहां जानिए प्रोस्टेट कैंसर के क्या लक्षण होते हैं और इसके शुरुआती संकेत किस तरह पहचाने जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सफेद बाल, पिंपल्स और दिनभर थकान… शरीर खुद बताता है किस विटामिन की हो रही है कमी, ऐसे पहचानें संकेत

प्रोस्टेट कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण क्या हैं | 5 Early Signs Of Prostate Cancer

पेशाब में खून आना

विज्ञापन

पुरुषों के पेशाब में खून आना प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है. प्रोस्टेट कैंसर में पेशाब में गुलाबी और लाल रंग के धब्बे नजर आ सकते हैं. प्रोस्टेट कैंसर के अलावा पेशाब में खून दिखना किडनी की दिक्कतों का लक्षण भी हो सकता है. ऐसे में यूरोलॉजिस्ट या जनरल फिजीशियन से मिलकर जांच करवाएं.

बूंद-बूंद करके पेशाब आना

विज्ञापन

प्रोस्टेट ग्रंथि की दिक्कतों में पेशाब करने में रुकावट आती है. अगर पेशाब बूंद-बूंद करके आ रहा है या पेशाब की धार तेज नहीं है तो यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है.

पेशाब करते हुए दर्द या बार-बार पेशाब आना

विज्ञापन

अगर पुरुषों को पेशाब करते हुए दिक्कत आ रही है, दर्द हो रहा है, ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हो रहा और बार-बार पेशाब आ रहा है तो यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है.

पेल्विस में दर्द

विज्ञापन

प्रोस्टेट कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें पेल्विक फ्लोर में दर्द रहने लगता है या अजीब सी सेनसेशन महसूस होती है.

प्रोस्टेट में सूजन

विज्ञापन

प्रोस्टेट कैंसर होने पर प्रोस्टेट का आकार बढ़ सकता है या प्रोस्टेट में सूजन आ सकती है जिससे बैठते समय तकलीफ होती है.

ये दिक्कतें भी हो सकती हैं

विज्ञापन
  • पुरुषों को अगर सीमेन में खून नजर आए तो यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है. इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.
  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होना भी प्रोस्टेट की दिक्कत का लक्षण हो सकता है.
  • प्रोस्टेट कैंसर में पेशाब को होल्ड करने में मुश्किल आ सकती है और पेशाब की लीकेज होने लगती है.
  • पेशाब करते समय दर्द या जलन हो सकती है.
  • प्रोस्टेट कैंसर हड्डियों तक फैल सकता है जिससे हड्डियों में दर्द हो सकता है.

यह भी पढ़ें – क्या बच्चे को अपना जूठा खिलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया बेबी को जूठा खिलाने पर क्या होता है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola