महीनेभर में कम हो सकता है वजन! डिनर के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम

Weight Loss Tips: रात के खाने के साथ की जाने वाली ये 5 गलतियां वजन घटाने में बाधा डाल सकती हैं। इन्हें जल्दी बदलना जरूरी है क्योंकि इससे वजन के साथ-साथ और भी नुकसान हो सकते हैं।

Weight Loss

Weight Loss

Weight Loss Tips: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रात के खाने में की जाने वाली कुछ गलतियों से बचने की कोशिश करें, क्योंकि ये वेट लॉस जर्नी में बेहद जरूरी हैं। रात का खाना वेट लॉस में अहम भूमिका निभाता है। सही डिनर खाने से न सिर्फ आपकी हेल्थ बेहतर रहती है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है। वहीं, अगर हम अपने रात के खाने के साथ इन गलतियों को दोहराते रहते हैं, तो इससे न वेट कम होगा और सेहत को भी नुकसान होगा। क्या हैं ये 5 काम, जानिए रिपोर्ट में।

विज्ञापन

डिनर क्यों जरूरी?

हमें हमारी डेली मील्स जरूर लेनी चाहिए क्योंकि इससे हमें हमारे दैनिक कामों को करने में मदद मिलेगी। रात के खाने को लेकर अधिकतर लोग मानते हैं कि वजन कम करना है, तो रात का खाना हमें स्किप करना चाहिए, जबकि सही समय और सही भोजन खाने से वेट लॉस और सेहत दोनों सही रह सकते हैं।

विज्ञापन

इन 5 कामों से बनाएं दूरी

1. देर से खाना खाना

विज्ञापन

रात का खाना खाने का मतलब यह नहीं है कि हमें किसी भी समय खाना खाना चाहिए। डिनर का एक सही समय होता है, जब हमें रात का खाना खा लेना चाहिए। यूट्यूब पेज फिटट्यूबर के अनुसार, रात का खाना हमेशा सोने से 2-3 घंटे पहले खाना चाहिए, ताकि पाचन सही से हो।

2. बहुत ज्यादा खाना खाना

विज्ञापन

रात में भारी भोजन खाने से पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है। इससे आपको नींद आने में समस्या हो सकती है, जिससे फैट बर्निंग में दिक्कत होती है। ऐसे में आपको रात के समय हल्का, पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए जैसे कि सूप, सलाद, ग्रील्ड या बॉइल्ड वेजिटेबल्स।

3. प्रोटीन की कमी

विज्ञापन

रात के भोजन में प्रोटीन की कमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि वेट लॉस करने से कई बार आप खुद को कमजोर या अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने रात के खाने में प्रोटीन को भी जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप टोफू, पनीर या ग्रील्ड चिकन खा सकते हैं।

weight lose

फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक

विज्ञापन

4. मौसमी सब्जियां न खाना

वेट लॉस के साथ-साथ हमें अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होता है। उसके लिए हमें सीजनल फ्रूट्स और वेजिटेबल्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को पर्याप्त फाइबर भी मिलेगा।

विज्ञापन

5. स्वीट ड्रिंक्स का सेवन

मीठे फूड्स या लिक्विड्स जैसे कि फलों का रस या शेक का भी रात के समय सेवन नहीं करना चाहिए। इससे वजन भी बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ेगा। आप रात में इन ड्रिंक्स की जगह हर्बल टी या सिर्फ पानी पीना भी फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ