---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

क्रिकेट खेलते हुए आया हार्ट अटैक, फिट दिखने वाले नौजवानों के साथ क्यों हो रहीं ऐसी घटनाएं?

Heart Attack Causes: पंजाब के फिरोजपुर में क्रिकेट खेलते समय छक्का मारने के बाद एक युवक की जान चली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे हार्ट अटैक आया था। आखिर क्यों खेल के मैदानों में चुस्त-दुरुस्त दिखने वाले युवाओं के साथ ऐसी घटनाएं होने लगी है? चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Heart Attack Causes: खेल का मैदान, जहां से फिटनेस और जोश की कहानियां सामने आती है। एक तरफ विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को फिटनेस के मामले में सबसे ऊपर माना जाता है, तो वहीं कई बार युवा खिलाड़ियों को उनके फिट न होने के चलते टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ जाता है। पिछले कुछ समय से ऐसे कई मामले मिले हैं, जहां स्वस्थ दिखने वाले प्लेयर्स को गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स के चलते समस्याएं हुई है। हाल ही में पंजाब के फिरोजपुर में एक युवक, जिसका नाम हरजीत सिंह बताया जा रहा है, वह क्रिकेट ग्राउंड पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अचानक हार्ट अटैक की चपेट में आ जाता है और उसकी मौत हो जाती है। यह गंभीर सवाल खड़े कर रही है कि आखिर ऐसे युवा जो फिट दिखते हैं, उन्हें कैसे इतनी कम आयु में हार्ट अटैक आ रहा है। चलिए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

रांची के क्रेनोफेशियल सर्जन डॉक्टर अनुज कुमार बताते हैं कि आजकल कम उम्र के युवाओं में अचानक हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर वे हार्ट अटैक जो बिना किसी लक्षण के होते हैं यानी “साइलेंट हार्ट अटैक”। वे बताते हैं कि भारत में मौतों के हिस्से में पांचवें नंबर पर युवाओं में हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट है। इससे भी ज्यादा गंभीर बात यह है कि इनमें 20 वर्ष या उससे कम उम्र वाले युवा भी शामिल है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर नहीं, इस बीमारी से होती है महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत, शेफाली में भी दिखने लगे थे संकेत

फिट दिखने वाले युवाओं को हार्ट अटैक क्यों?

हेल्दी दिखाई देने के बाद भी अगर किसी को हार्ट अटैक आ रहा है, तो निश्चित ही उसका लाइफस्टाइल सही नहीं है। यह आपातकालीन स्थिति है, जिसमें बचाव मेडिकल हेल्प द्वारा ही की जा सकती है। कई बार खिलाड़ी फिट रहने के लिए कुछ सप्लीमेंट्स भी लेते हैं, जिसके साइड-इफेक्ट भी होते हैं। मगर हरजीत पेशे से कारपेंटर थे और अच्छा क्रिकेट भी खेलना जानते थे। उनकी मौत की वजह लाइफस्टाइल ही मानी जाती है।

---विज्ञापन---

क्यों लाइफस्टाइल है बड़ी वजह?

हार्ट अटैक की सबसे बड़ी वजह युवाओं में सेडेंटरी लाइफस्टाइल है। इसमें जो व्यक्ति होता है, उसकी रोज की लाइफ बिना किसी गतिविधी के होती है। इसमें स्ट्रेस और पर्याप्त नींद न लेना शामिल होता है। इसके अलावा, यदि उनका खान-पान सही नहीं यानी वे अधिक वसा वाला भोजन खाते हैं, तो भी हार्ट अटैक आ सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by News24 India (@news24official)

---विज्ञापन---

कैसे पता करें हार्ट अटैक के बारे में?

यदि किसी को हार्ट अटैक आने वाला होता है, उसे कुछ समय या दिनों पहले से भी इसके संकेत मिलने लगते हैं। जैसे कि-

  • सीने में दर्द होना।
  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • बेचैनी महसूस करना।
  • सीने में दर्द होना।
  • पसीना आना।
  • चक्कर आना।
  • उल्टी या मतली होना।
  • बाएं हाथ और जबड़े में दर्द होना।

ये भी पढ़ें-शेफाली जरीवाला का सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से क्या कनेक्शन? दोनों में ये आदत थी कॉमन

First published on: Jun 30, 2025 08:57 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola