SOURCE- NEWS 24

Fatty Liver Causes: फैटी लिवर होने पर ये चीजें बिल्कुल न खाएं, डॉक्टर ने दिए टिप्स

Fatty Liver Causing Foods: लिवर की बीमारियां इन दिनों आम हो गई है। अगर आपको भी ऐसी कोई हेल्थ प्रॉब्लम रहती है, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। कई बार हम कुछ ऐसे फूड्स का सेवन कर लेते हैं, जो इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

Fatty Liver Causing Foods: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ी वजह हमारा खराब लाइफस्टाइल है। इसमें डाइट भी शामिल होती है। अगर हमारी डाइट में कुछ फूड्स शामिल होंगे, जिन्हें खाने से फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है, तो आपको इन्हें खाने से बचना चाहिए। फैटी लिवर दो प्रकार के होते हैं- नॉन-एल्कोहॉलिक और एल्कोहॉलिक। आजकल नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्याएं बहुत आम हो गई है। हकीम सुलेमान खान बताते हैं कि कैसे कुछ खाने की चीजें इस समस्या को बढ़ा देते हैं।

किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?

हकीम सुलेमान बताते हैं कि ऑयली फूड्स खाने से बचें। इसके साथ-साथ रोगन यानी की तेज मसालों वाली ग्रेवी वाली सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए। अगर सिर्फ इन प्रकार के भोजन से परहेज करते हैं, तो भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। आपको मैदे और सफेद चीनी वाले फूड्स से भी परहेज करना चाहिए। लौकी का जूस, चुकंदर का रस और मूंग दाल, ओट्स और हरी सब्जियां खाएं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ