माइक्रोसॉफ्ट का दावा, गंभीर बीमारियों में डॉक्टरों से तेज AI सिस्टम, नई स्टडी में खुलासा

Microsoft AI System Can Detect Health Problems: माइक्रोसॉफ्ट ने एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम तैयार किया है, जिसकी मदद से जटिल और गंभीर बीमारियों के निदान में इंसानी डॉक्टरों से ज्यादा मदद मिल सकेगी। इस सिस्टम को ‘डायग्नोस्टिक ऑर्केस्ट्रेटर’ कहा जा रहा है, जो मरीज के लक्षणों, टेस्ट रिपोर्ट्स और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर काम करेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Source-freepik

Microsoft AI System Can Detect Health Problems:  हाल के वर्षों में AI ने विज्ञान के क्षेत्र में काफी बढ़ोतरी की है। इसकी मदद से तकनीकी और स्वास्थ्य संबंधित कार्यों में भी मदद मिली है। AI या इससे संबंधित चैटबॉट्स इंफॉर्मेशन से भरपूर होते हैं और कई कार्यों में लाभकारी साबित हो रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने भी इसको लेकर एक चौंकाने वाला दावा कर दिया है। कंपनी का दावा है कि माइक्रोसॉफ्ट ने एक नए AI सिस्टम का विकास किया है, जिसकी मदद से गंभीर रोगों के बारे में पता लगाने में मदद मिलेगी। इस सिस्टम का नाम डायग्नोस्टिक ऑर्केस्ट्रेटर है। यह बीमारियों का परीक्षण और निदान करने में किसी अनुभवी डॉक्टरों की टीम की तरह काम करता है।

विज्ञापन

जल्दी पकड़ता है बीमारी

कंपनी के AI सिस्टम की मदद से बीमारी के बारे में और इसके निदान के बारे में जल्दी पता चल जाता है, जिस वजह से इसे उन्नत और भविष्य के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। जब इस AI सिस्टम को ओपनएआई के O3 मॉडल के साथ जोड़ा गया, तो इसने 10 में से 8 मुश्किल मेडिकल केस को आसानी से और सही तरीके से हल किया। वहीं, इन्हीं केस स्टडीज के लिए जब इंसानी डॉक्टरों की मदद ली गई तो, उनकी सफलता दर 10 में से सिर्फ 2 थी। इसका मतलब है कि उनके पास प्रैक्टिसिंग फिजिशियन का खिताब है, लेकिन उनके पास सहकर्मी, पाठ्यपुस्तकों या चैटबॉट जैसे अन्य कोई विकल्प नहीं थे, मदद के लिए। इसलिए, माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि ये सिस्टम ज्यादा सटीक और किफायती भी साबित हो सकता है।

विज्ञापन

क्या AI ले लेगा डॉक्टरों की जगह?

हालांकि,  एआई सिस्टम के विकल्प को सस्ता और सबकी पहुंच में होने के बाद और टेस्टिंग की पर्याप्त सफलता मिलने पर भी यह कभी डॉक्टरों की जगह नहीं ले सकता है। कंपनी का दावा है AI डॉक्टरों की मदद से इलाज में अपनी भूमिका को बढ़ा सकते हैं लेकिन इलाज नहीं कर सकते हैं। कंपनी का मानना है कि AI डॉक्टरों और मरीजों के बीच संबंध और उनकी भावनाओं को समझने में सफल नहीं है।

विज्ञापन

और टेस्टिंग की जरूरत

वैसे तो भविष्य में AI का स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी भूमिका निभाना लगभग तय ही है। मगर इसे सहायक उपकरण के रूप में ही देखा जाएगा। कंपनी का यह AI सिस्टम अभी भी पूरी तरह तैयार नहीं है। अभी इसकी टेस्टिंग को और ज्यादा सफल बनाना है, ताकि आने वाले सालों में हेल्थकेयर सिस्टम को इससे बड़े स्तर पर फायदा मिल सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ