Monsoon Heath Tips: बरसात में जोड़ों का दर्द बढ़ा रहा है आपकी परेशानी? ये योगासन देंगे राहत

Monsoon Health Tips: मानसून के मौसम में कई लोगों को जोड़ो में दर्द की समस्या होने लगती है, जिससे राहत पाने के लिए लोग न जाने कितनी दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन आसान तरीकों से दर्द दूर कर सकते हैं।

SOURCE- NEWS 24

Monsoon Health Tips: आजकल के समय में कम उम्र के लोगों को भी जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या रहने लगी है। यह आज के समय में आम बात हो गई है। लेकिन कई बार यह दिक्कत बरसात के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है। दरअसल, मानसून के मौसम में तापमान में गिरावट आती है, जिससे वातावरण ठंडा हो जाता है। इसके साथ ही इस मौसम में सूरज की रोशनी भी कम होती है, जिससे हमारे शरीर को पर्याप्त विटामिन-डी भी नहीं मिल पाता है। अगर आप भी इस परेशानी को झेल रहे हैं, तो एक्सपर्ट द्वारा बताए गए इन आसान तरीकों को जरूर आजमाएं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

क्षेमवना प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र के डॉ. नरेंद्र. के. शेट्टी के अनुसार योग करना बरसात के मौसम में जरूरी होता है। क्योंकि से योग जोड़ो के दर्द से राहत मिलती है और आप मेंटली और फिजिकली फिट होते हैं। यहां वे कुछ आसान योगासन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर में भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-शेफाली जरीवाला का सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से क्या कनेक्शन? दोनों में ये आदत थी कॉमन

वज्रासन

वज्रासन करने के लिए सबसे पहले एक चटाई लें। उसके बाद चटाई पर घुटनों के बल बैठे और दोनों घुटनों को मिलाकर रखें और पंजों में थोड़ी दूरी बनाएं। इसके बाद एकदम सीधे बैठ जाए। अब हाथों को अपने जांघों पर रखें, आंख बंद करें और 5 से 10 मिनट तक गहरी सांस लें। इस योगासन को रोजाना करने से जोड़ो के दर्द में काफी राहत मिल सकती है। इसके साथ ही यह पैरों को भी मजबूती देता है।

विज्ञापन

सेतु बंधासन (ब्रिज पोज)

इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को घुटने से मोड़े और पैरों के बीच दूरी बनाएं। इसके बाद गहरी सांस ले और कूल्हों को ऊपर उठाएं, पैर और हाथों को फर्श पर रखें। 15 से 20 सेकेंड के लिए रुकें फिर धीरे-धीरे अपने कूल्हों को नीचे करें। यह योगासन करने से पैरों, घुटनों और कूल्हों को मजबूत होते हैं और कमर में अकड़न दूर होती है।

विज्ञापन

ताड़ासन

दोनों पैरो को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं फिर सांस लेने के साथ अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और पंजे के बल खड़े हो जाएं। 10 से 15 मिनट के लिए इसी पोज में खड़े रहे और फिर अपनी नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। इस आसन से शरीर सही पोस्चर में रहता है। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद मिलती है और इसके साथ ही शरीर का संतुलन भी बना रहता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ