News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Health Tips: इन्हीं पोषक तत्वों में से एक सबसे जरूरी विटामिन बी12 (Vitamin B12) है, लेकिन कई बार ध्यान न देने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विटामिन बी12 हमारे DNA को बनाने, रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने और नसों की सुरक्षा करने में मदद करता है. बहुत से लोग बी12 की कमी से होने वाली समस्याओं से अनजान होते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से.
ऐसे बहुत से लोग हैं जो थोड़ी ही देर में थक जाते हैं या शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं. यह बी12 की कमी का पहला लक्षण हो सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं चाहिए होती हैं. विटामिन बी12 (Vitamin B12 Symptoms) की कमी के कारण कोशिकाओं का उत्पादन सही ढंग से नहीं हो पाता, जिससे थकावट और कमजोरी महसूस होती है.
चक्कर आना और त्वचा का पीला पड़ना बी12 की कमी का दूसरा बड़ा संकेत हो सकता है. जब खून की कमी हो जाती है तो त्वचा और चेहरे का रंग पीला या फीका पड़ने लगता है, जिससे व्यक्ति को चक्कर आने की समस्या हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Curry Leaves Benefits: बासी मुंह करी पत्ता चबाने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान
अगर किसी व्यक्ति को बार-बार चिड़चिड़ापन होता है या मूड (Mood Swing) जल्दी बदलता है, डिप्रेशन जैसी भावना आती है, तो यह भी बी12 की कमी का संकेत हो सकता है. यह मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है, इसलिए ऐसे लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
ये भी पढ़ें-पेट की चर्बी बढ़ रही है? टाइप-2 डायबिटीज की जड़ है बढ़ता वजन, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।