Vitamin B12 Deficiency: क्या आपको हर समय कमजोरी महसूस होती है, बीच-बीच में चक्कर आते हैं, स्किन येलो हो जाती है, हल्का-हल्का देखने में दिक्कत होती है और आपके हाथ भी कंपकंपाते हैं? तो आपको लगता होगा कि खून की कमी आ गई है, जबकि ये सब चीजें हीमोग्लोबिन लेवल कम होने का संकेत नहीं देती हैं बल्कि आपके शरीर में एक खास विटामिन की कमी धीरे-धीरे हो रही है और जो आपको नर्वस सिस्टम के सही तरीके से काम के लिए मददगार होता है।
हम बात विटामिन बी12 की कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपके शरीर में ये सारी चीजें हो रही हैं और खासतौर से आपको हाथ कांपने की समस्या से जूझना पड़ता है। इससे आपको हर चीज में प्रॉब्लम दिखने लगती है और डेली वर्क करने में दिक्कतें होती हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि किस तरह विटामिन बी12 के लक्षणों पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके और कमी को कैसे पूरी कर सकते हैं, जानिए इस लेख में-
शुरू में आपको अपनी उंगलियों और पैरों में झुनझुनी और जलन महसूस हो सकती है, इसके अलावा-
- सिरदर्द
- जी मिचलाना
- मुंह के छाले
- ज्यादा लार का आना
- टेस्ट न आना
- वजन का घटना
- पेट की समस्या
- बालों का झड़ना
- नाखूनों का नाजुक होना
- नींद से जुड़ी परेशानियां
- इंबैलेंस होना
विटामिन बी12 की कमी का कारण बनती हैं ये बीमारियां
- एनीमिया
- हड्डियों से संबंधित बीमारी
- डिमेंशिया
- नर्वस सिस्टम डैमेज होना
- प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को नुकसान
हाइड्रोक्सी कोबालामिन विटामिन बी12 का निर्माण करता है। इसका इस्तेमाल विटामिन बी12 की कमी से होने वाले एनीमिया के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है, जहां आपके शरीर में इस विटामिन का लेवल कम होता है।
विटामिन B12 बॉडी में नेचुरल तरीके से नहीं बनता है। यह आपके खाने-पीने पर डिपेंड करता है कि आप कितनी हेल्दी चीजें खाते हैं। विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स को बनाने के लिए अहम माना जाता है। ये आपके दिमाग और नर्व सेल्स की ग्रोथ के लिए जरूरी है। इसका मतलब यह है कि हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।
बढ़ती उम्र के साथ-साथ इसकी कमी होने पर डिमेंशिया की समस्या होती है और यह न केवल बड़ों को बल्कि बच्चे भी शिकार होते हैं। इसलिए खाने-पीने का बहुत ज्यादा ध्यान रखें। अगर आपकी डाइट में विटामिन बी12 की कमी के कारण शरीर में कमी हो रही है, तो आपको हर दिन भोजन के बीच विटामिन बी12 की गोलियां लेनी चाहिए। इसके अलावा आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें-
- मछली
- दूध
- अंडा
- दही
ये भी पढ़ें- Breast Cancer: 5 सेकंड से कम समय में सलाइवा से गंभीर ब्रेस्ट कैंसर का चलेगा पता
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 hr agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 hr agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
4 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
5 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
7 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
8 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
22 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines