इस Vitamin की कमी से हो सकती है अंधेपन की समस्या, इम्युनिटी होती है कमजोर, तुरंत खाना शुरू करें ये फूड
Edited By Bhoopendra Rai

Vitamin A Deficiency Disease and Vitamin A Deficiency Symptoms Vitamin A Rich Food
Edited By Bhoopendra Rai

Vitamin A Deficiency Disease and Vitamin A Deficiency Symptoms Vitamin A Rich Food
Vitamin A Deficiency: विटामिन और प्रोटीन एक हेल्दी शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ये हमें एक्टिव और एनर्जी देने के साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। अगर आपको आंखों से कम दिखने लगा है या होंठ फठ रहे हैं या फिर हमेशा थकावट महसूस होती रहती है तो यह विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन ए अन्य विटामिन्स के जैसा एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आपके शरीर में विटामिन ए की कमी हो गई है तो तो आपको दृष्टि संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इम्युनिटी कम हो सकती है। इतना ही नहीं विटामिन ए की कमी बचपन के अंधेपन प्रमुख कारण होता है। आंखों की सेहत सही रखने के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी होता है।
अंधापन, एनीमिया, पेशाब नली में संक्रमण, इम्यूनिटी कमजोर होना
श्वसन प्रणाली में संक्रमण का हो जाना।
विटामिन ए त्वचा की कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। यह त्वचा की सूजन को रोकने में भी मदद करता है। इस पूर्ती के लिए आपको अपने खानपान में बदलाव करना होता है। गाजर, चुकंदर, शकरकंद, टमाटर, ब्रोकली, मटर आदि इसके अच्छे स्रोत हैं। इन्हें खाकर शरीर में विटामिन-ए की कमी पूरी की जा सकती है।
और पढ़िए –Hair Care TIPS: टूटते-झड़ते बालों से निजात दिलाएगा ये नुस्खा…बाल हो जाएंगे मजबूत, काले और घने, जानें
ऑयली फिश
शकरकंद
कद्द
गाजर
पालक
आम
पपीता
खरबूजा
दूध
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: