International Fair में मुरैना गजक की धाक, जीत लिया खिताब, जानें क्या है खासियत

Morena Gajak: मुरैना की मशहूर गजक का स्वाद देशभर में मशहूर है। यह मिठाई अपने स्वाद और खासियत की वजह से GI टैग भी हासिल कर चुकी है। हाल ही में दिल्ली में हुए इंटरनेशनल फेयर में मुरैना गजक को भी खास सम्मान मिला है। आइए जानते हैं इस स्वीट की खासियत।

Morena Gajak

photo credit-Meta AI

Morena Gajak (Sudhir): गजक सर्दियों में खाई जाने वाली एक मशहूर मिठाई है, जो स्वाद और सेहत दोनों का पिटारा है। बात गजक की आती हैं तो सबसे पहले मुरैना की गजक का नाम याद आता है। इस गजक की वाह-वाही देश-विदेश में की जाती है। पिछले साल इस गजक को GI टैग भी मिल चुका है। हाल ही में नई दिल्ली में एक अंतर्राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया गया था, जहां इस गजक को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

क्या खासियत है इस गजक की?

मुरैना गजक मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की एक मशहूर मिठाई है, जो खासतौर पर सर्दियों में तैयार की जाती है। इसकी गुणवत्ता ने ही इसे देश-विदेश में खास पहचान दिलाई है। कहते हैं कि चंबल नदी का पानी मीठा है और उसी तासीर के कारण यहां की गजक में खस्तापन रहता है। इसके अलावा, अच्छी गजक के लिए अच्छी क्वालिटी वाले तिल भी जरूरी हैं। गजक में जितना ज्यादा तिल होगा, गजक का स्वाद उतना ज्यादा खस्ता होगा।

विज्ञापन

400 साल पुराना है इतिहास

मुरैना की इस गजक का इतिहास 400 साल पुराना है। यह मिठाई सर्दियों के दिनों में सबसे ज्यादा खाई जाती है। साथ ही, सेहत के मामले में भी इस गजक का कोई जवाब नहीं है। सर्दियों में इसे खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।

विज्ञापन

देश-विदेश तक फैला है बिजनेस

सर्दियों के सीजन में खाई जाने वाली यह गजक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस चलाती है। मुरैना की मशहूर गजक अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दुबई जैसे कई देशों में भेजी जाती है। मुरैना की गजक अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दुबई आदि कई देशों में भेजी जाती है।

Morena Gajak

photo credit-Meta AI

विज्ञापन

कैसे बनती है यह गजक?

यह गजक खास तरीके से बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़, चीनी और पानी के मिश्रण से एक चाशनी पकाई जाती है। जब यह लपेटेदार पेस्ट की तरह बन जाता है, तो इसे अच्छे से मिलाकर कील पर लटका कर टांगा जाता है। इसके बाद तिल को रोस्ट करके, ठंडा किया जाता है। इसके बाद दोनों को मिलाकर साथ में मिक्स करके कूटा जाता है और छोटे टुकड़ों में काटा जाता है।

सेहत के लिए फायदेमंद गजक

  • पोषण से भरपूर इस गजक में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और गुड फैट्स होते हैं।
  • गुड़ और तिल का मिश्रण साथ खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
  • मुरैना गजक को रोजाना खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही, एनीमिया के मरीजों को भी यह गजक खाना फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ