---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

आहें भरने से मजबूत होंगे फेफड़े! नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Lungs Health Tips: फेफड़ों की सुरक्षा इन दिनों एक मुश्किल काम हो गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि आहें भरने से भी हमारे लंग्स मजबूत हो सकते हैं? जानिए क्या कहती नई रिसर्च।

---विज्ञापन---

Lungs Health Tips: आहें भरना, आपने यह शब्द कई बार सुना होगा। जब भी हम उदास होते हैं, चिंता करते हैं या खुश भी होते हैं, तो आहें भरते हैं। इसका मतलब होता है कि लंबी-लंबी और गहरी सांसें लेना। गहरी सांसें भरना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है लेकिन इससे हमारे फेफड़े मजबूत होते हैं, इस बारे में पुष्टि करती है यह नई रिसर्च। जी हां, शोधकर्ता इस बात की पुष्टि करते हैं कि इस प्रक्रिया से सांस लेने से फेफड़ों की लाइफ बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

कहां हुई है रिसर्च?

यह रिसर्च स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई है। शोधकर्ता बताते हैं कि तनाव में तेज सांसें लेने से फेफड़ों में कार्बन डाइऑक्साइड भर जाता है, जो शरीर के लिए हानिकारक है। वहीं, अगर हम आहें भरते हैं, तो इससे ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और दिल की कार्यक्षमता बढ़ती है। गहरी सांसें लेने से फेफड़ों की थैलियां फैलती हैं, जिससे धड़कनें भी नियंत्रित होती हैं। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि सांस लेने का यह तरीका पॉजिटिविटी और मेंटल हेल्थ को भी इंप्रूव करता है।

कैसे भरें आहें?

इसके लिए आपको सबसे पहले नाक से लंबी सांसें खींचनी होगी, जब तक सांस खींच सकते हैं, खींच लें फिर रुक जाएं और फिर 1 बार हल्की सांस लें। अब धीरे-धीरे मुंह से सांसों को बाहर छोड़ दें।

---विज्ञापन---
14 foods for healthy lungs and improved breathing worst food for lungs 5 of the worst foods for breathing problems bad food for lungs infection best food for lungs infection what foods help repair lungs best juice for lungs fruits good for lungs

Image Credit: Freepik

क्या लाभ मिलेगा?

  • गहरी सांसें दिमागी संतुलन बनाए रखती हैं।
  • इस तरह सांस लेने से स्ट्रेस कम होता है और एंग्जाइटी भी कम होती है।
  • सांसें लेने से हार्ट हेल्दी रहता है।
  • आहें भरने से लंग्स मजबूत होते हैं।
  • आहें भरने से खून का संचार भी बढ़िया होता है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 12, 2024 02:51 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola