---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Kidney Damage: यूरिन इन्फेक्शन से डैमेज हो सकती है किडनी, इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर

Kidney Damage Causes: किडनी डिजीज का एक कारण यूटीआई इंफेक्शन भी हो सकता है। इसमें खतरनाक बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट एरिया से किडनी तक पहुंचते हैं, जिससे किडनी में भी इंफेक्शन होने का रिस्क बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके कारण और संकेत।

---विज्ञापन---

Kidney Damage Causes: यूटीआई एक गंभीर इन्फेक्शन है, जिसे यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन भी कहते हैं। आजकल यह समस्या काफी आम हो गई है, जिसमें प्राइवेट एरिया के आउटर पार्ट्स से लेकर इंटरनल ऑर्गन में संक्रमण होता है। UTI वाला इन्फेक्शन, मूत्राशय, मूत्रमार्ग से लेकर गुर्दे तक फैल सकता है। अगर आप समय पर इलाज शुरू नहीं करेंगे, तो इससे किडनी की गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि यह कैसे किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

UTI क्या है?

यह एक प्रकार का यूरिन इन्फेक्शन है, जो पुरुषों और महिलाओं, दोनों को प्रभावित कर सकता है लेकिन महिलाओं को यह ज्यादा प्रभावित करता है। इसमें बैक्टीरिया और जर्म्स यूरिन एरिया से शरीर के अंदर प्रवेश कर किडनी को भी डैमेज कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

यूटीआई कैसे डैमेज कर रहा है किडनी

इन्फेक्शन फैलना- अगर UTI का इलाज समय पर नहीं किया जाता है, तो बैक्टीरिया यूरिनल एरिया से किडनी तक फैल सकता है, जिससे किडनी में इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ता है।

---विज्ञापन---

किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है- बार-बार होने वाला UTI किडनी की कार्य करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। इससे किडनी की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती हैं।

Kidney Damage Causes

photo credit-Freepik

क्रॉनिक किडनी डिजीज- अगर किसी को बार-बार यूटीआई होता है और समय पर ट्रीटमेंट नहीं किया जाता, तो इससे गंभीर किडनी डिजीज का रिस्क बढ़ सकता है, जो किडनी फेलियर के जोखिम को भी बढ़ाता है।

---विज्ञापन---

UTI से किडनी डैमेज होने के संकेत

1. पेशाब में खून आना
2. पेशाब में बदबू आना
3. पेशाब में झाग दिखना।
4. किडनी के पास या पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना।
5. किडनी में संक्रमण होने पर बुखार और ठंड महसूस होती है।

---विज्ञापन---

क्या कोई घरेलू उपाय काम आ सकता है?

प्रसिद्ध हकीम, हकीम सुलेमान खान जी बताते हैं कि अगर किसी को ज्यादा UTI की समस्या रहती है, तो वह रोजाना रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में 2 चम्मच एलोवेरा का सिरका डालकर पी सकते हैं। ऐसा रोजाना करने से पेशाब, यूटीआई से संबंधित हर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2024 01:22 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola