ज्यादा गर्म चाय कॉफी से कैंसर का खतरा, देखें शुरुआती संकेत और बचाव के तरीके

Hot Drink Side Effect: सर्दियों में अगर आप भी ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीते हैं, तो आपके लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ये कैंसर का कारण बन सकते हैं।

Hot Drink Side Effect

Hot Drink Side Effect

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय या कॉफी का तापमान

शिल्पी अग्रवाल ये भी बताती हैं कि गर्म पेय  65 डिग्री सेल्सियस या 149 डिग्री फारेनहाइट से अधिक तापमान वाले ड्रिंक सबसे खतरनाक माने जाते हैं।वह कहती हैं कि ड्रिंक का तापमान मध्यम लेवल पर रखने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। गर्म पेय के अलावा, धूम्रपान, शराब का सेवन और खराब दांत से भी मौखिक और एसोफैगल कैंसर का खतरा बढ़ जाता।

क्या है ग्रासनली कैंसर?

एसोफैगल कैंसर, एसोफैगस यानी ग्रासनली में होने वाला एक कैंसर है। ये कैंसर, एसोफैगस की अंदरूनी परत में शुरू होता है और बढ़ने के साथ-साथ बाहरी परतों में फैल जाता है। एसोफैगल कैंसर के दो सबसे आम प्रकार होते हैं-

विज्ञापन

1. एडेनोकार्सिनोमा-  एडेनोकार्सिनोमा कैंसर, ग्रंथि कोशिकाओं में बनता है। ये कोशिकाएं, ग्रासनली की परत में होती हैं और बलगम से बनाती हैं। आमतौर पर ये  ग्रासनली के निचले हिस्से में, पेट के पास बनता है।

2. स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा:   स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा कैंसर, ग्रासनली के अंदर की पतली कोशिकाओं में बनता है। ये कैंसर, अक्सर ग्रासनली के ऊपरी और मध्य हिस्से में पाया जाता है।

विज्ञापन

एसोफैगल कैंसर के लक्षण

1. भोजन के साथ दम घुटने की समस्या।

2. खाने  में परेशानी या दर्द।

विज्ञापन

4. अचानक वजन कम होना।

5. सीने में दर्द या जलन।

विज्ञापन

6. खांसी या आवाज़ की कर्कशता।

7. छाती में खाना फंसने जैसा फील होना।

विज्ञापन

ग्रासनली कैंसर से बचाव

1. शराब, धूम्रपान, और तंबाकू का सेवन छोड़ दें।

2. डाइट में फाइबर शामिल करें फाइबर गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स को कंट्रोल करता है और वजन को  कंट्रोल करने में मदद करता है।

विज्ञापन

3. हल्की गर्म चाय का सेवन करें- चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और इम्यूनो स्टीमुलेंट एसोफैगल कैंसर में फायदेमंद हो सकता है।

4. हल्की गर्म कॉफी का सेवन करें- कॉफी में मौजूद कैफीन, साइक्लिन-किनेज-4-कोशिका वृद्धि को दबाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ