क्या मैग्नीशियम सप्लीमेंट से बन जाएगी हेल्थ, फायदा या नुकसान, क्या होता है असर?

Magnesium Supplements Benefits And Side Effects: मैग्नीशियम सप्लीमेंट को लेकर डॉक्टरों का क्या है कहना? क्या इसे कोई भी ले सकता है, इसके फायदे-नुकसान क्या हैं, आइए जानते हैं।

magnesium supplement

प्रतीकात्मक फोटो।

विज्ञापन

Magnesium Supplements Benefits And Side Effects: आजकल कई इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर के बीच मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स ट्रेंड में है। वे इसका इस्तेमाल करते नजर आते हैं और दूसरों को भी इसे अपनाने की सलाह देते नजर आते हैं। कहा जाता है कि इससे उन्हें एक ‘जादुई गोली’ मिल गई है। जिससे वे बेहतर पाचन, अच्छी नींद, मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर बता रहे हैं। इसके अलावा भूख न लगना, मतली, मांसपेशियों में दर्द, कब्ज और यहां तक ​​कि शीघ्रपतन जैसी समस्या के लिए भी इसे सुझाया जा रहा है, लेकिन क्या इसका इस्तेमाल करना वाकई सही है? आइए जानते हैं।

खुद से न लें ये सप्लीमेंट 

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुरनजीत चटर्जी ने बताया कि इंफ्लुएंसर इसे वैज्ञानिकों के रिसर्च को समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, खुद से ही सप्लीमेंट लेने से फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। मैग्नीशियम एक जरूरी मिनरल है, जो 300 से ज्यादा बायोमैकेनिकल रिएक्शन में शामिल है। यह एनर्जी प्रोडक्शन, प्रोटीन, मसल और नर्व फंक्शन, ब्लड ग्लूकोस कंट्रोल और ब्लड प्रैशर रेगुलेशन में जरूरी है। यह अच्छी नींद के लिए जरूरी माना जाता है क्योंकि यह नींद और स्ट्रेस से सीधे संबंधित न्यूरोट्रांसमीटर को रेगुलेट करने में मदद करता है।

Advertisment

संतुलित आहार से की जा सकती है पूर्ति

यह तंत्रिका कोशिकाओं के संवाद करने के तरीके को मजबूत करता है और शरीर की तनाव-प्रतिक्रिया प्रणाली को संतुलित करता है। मैग्नीशियम से मांसपेशियों को आराम देने में मदद मिलती है। यह कब्ज को भी रोकता है। हालांकि कई लोग ये नहीं समझते कि सप्लीमेंट के बजाय संतुलित आहार यानी बेहतर डाइट से ही मैग्नीशियम की पूर्ति की जा सकती है। इसलिए पहले डॉक्टर से सलाह लें। तभी अपनी डाइट में बदलाव करें।

विज्ञापन

इन चीजों से मिलता है मैग्नीशियम 

मैग्नीशियम पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स यानी बादाम, काजू और मूंगफली से मिलता है। कद्दू, चिया और सूरजमुखी के बीज भी इसके अच्छे स्रोत हैं। ब्राउन राइस, क्विनोआ और साबुत गेहूं सहित साबुत अनाज में भी अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम मिलता है। ब्लैक बीन्स, एडामे और किडनी बीन्स जैसी फलियों से न केवल प्रोटीन, बल्कि मैग्नीशियम भरपूर मिलता है। डार्क चॉकलेट भी मैग्नीशियम बूस्ट देती है।

किसे-कितनी जरूरत? 

अब सवाल ये कि मैग्नीशियम सप्लीमेंट की किसे जरूरत है? डॉक्टर के अनुसार, इसकी जरूरतें अलग-अलग उम्र और जेंडर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। वयस्क पुरुषों को प्रतिदिन लगभग 400-420 मिलीग्राम मैग्नीशियम की जरूरत होती है। वहीं वयस्क महिलाओं को 310-320 मिलीग्राम की जरूरत होती है।

विज्ञापन

प्रेग्नेंट और बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को थोड़ा ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम चाहिए। पुराने तनाव से पीड़ित लोग, एथलीट, पाचन संबंधी विकार वाले, शुगर से पीड़ित लोगों, माइग्रेन या मांसपेशियों में ऐंठन का अनुभव करने वाले लोगों को मैग्नीशियम की कमी का जोखिम ज्यादा होता है। इसके अलावा सीलिएक रोग, टाइप 2 शुगर और शराब पर निर्भरता जैसी स्थितियों वाले लोगों को इसकी जरूरत हो सकती है, लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह पर ही लिया जाना चाहिए, खुद से नहीं। अगर कोई व्यक्ति ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट लेता है तो दस्त, मतली और पेट में ऐंठन हो सकती है।

विज्ञापन

ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती है परेशानी 

साथ ही अनियमित हार्ट रेट, लो ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों में कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। गुर्दे की समस्याओं वाले लोगों के लिए असुरक्षित माना जाता है। खराब किडनी फंक्शन के चलते मैग्नीशियम को बाहर नहीं निकाला जा सकता है। एंटीबायोटिक्स, यूरिन और हार्ट की दवाओं सहित कुछ दवाएं मैग्नीशियम की खुराक के साथ नेगेटिव रिएक्शन हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ