अनूपशहर में दुकानदार ने सब्जी पर थूका, वीडियो वायरल होने से गंगा नगरी में मचा हड़कंप

Anupshahr Sabji Mandi Viral Video: अनूपशहर में एक दुकानदार का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह सब्जियों पर थूकता दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है।

anupshahr
विज्ञापन

Anupshahr Sabji Mandi Viral Video: उत्तर प्रदेश सरकार एक नया कानून बना रही है। जिसके तहत खाने में थूक मिलाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान रखा जाएगा। यूपी सरकार ने ये निर्णय पिछले दिनों खाद्य सामग्रियों में थूक या पेशाब मिलाए जाने की घटना के बाद लिया है। अध्यादेश को कैबिनेट से मंजूर कराया जाएगा, लेकिन इस बीच ऐसे कई मामलों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सब्जियों पर थूकता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

अनूपशहर की सब्जी मंडी का वीडियो 

बताया जा रहा है कि ये वीडियो बुलंदशहर के कोतवाली अनूपशहर की सब्जी मंडी का है। जहां सब्जी विक्रेता ने अचानक सब्जियों पर थूक दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से यह वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि वीडियो वायरल होने से गंगा नगरी अनूपशहर में हड़कंप मच गया है। इससे पहले मुजफ्फरनगर में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां सब्जी बेचने वाले एक व्यक्ति पर कुछ स्थानीय नागरिकों ने थूक लगाकर फल-सब्जियां बेचने का आरोप लगाया था। उनके हंगामा करते हुए दुकान बंद कराने का प्रयास किया था।

कनार्टक में भी सामने आ चुकी है घटना 

गौरतलब है कि हाल ही में कर्नाटक के कारवार में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसमें एक सब्जी विक्रेता को बाजार में सब्जियों पर थूकते हुए पकड़ा गया। उसकी पहचान अब्दुल हसन सब रज्जाक के रूप में हुई थी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य जोखिमों का मुद्दा उठाया। इसके बाद अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ