मैंने शादी की तो प्रेमिका जान दे देगी, जयमाला के बाद फेरे लेने से पीछे हटा दूल्हा

Trending News: यूपी के हरदोई से एक हैरान करने वाली खबर आई है, दूल्हे ने जयमाला के बाद फेरे लेने से इंकार कर दिया वो भी अपनी प्रेमिका की धमकी से डरकर। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Trending News
विज्ञापन

Trending News:  शादियों का सीजन चल रहा है, हर तरफ से ढोल-नगाड़े और शहनाइयां की आवाजें आ रही हैं। वहीं इस शादी के सीजन में कई तरह के प्रेमी-प्रेमिका के किस्से भी सुनने को मिल रहे हैं। वहीं अब यूपी के हरदोई से ताजा और सनसनी फैला देने वाली खबर आई है। दूल्हे दीपेन्द्र सिंह ने सात फेरे लेने से पहले ही कुछ ऐसा कर दिया कि दुल्हन के साथ ही वहां मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए। दरअसल दूल्हे को फेरों से पहले ही प्रेमिका की याद आ गई और उसने शादी करे से इंकार कर दिया। आइए जान लेते हैं क्या है पूरा मामला…

दूल्हे को आई प्रेमिका की याद

दरअसल ये मामला यूपी के हरदोई के पास के गांव माधौगंज कस्बे सा है जहां पर एक शादी समारोह चल रहा था। फेरों की तैयारी चल रही थी और लेकिन उसी समय दूल्हे को अपनी प्रेमिका की याद आ गई। उसकी लवर ने कहा था कि अगर तुमने शादी कर ली तो मैं आत्महत्या कर लुंगी।

विज्ञापन

शादी से दूल्हे ने कर दिया इंकार

जैसे ही दूल्हे को अपनी प्रेमिका की आत्महत्या वाली बात याद आई तो उसने तुरंत शादी करने से इंकार कर दिया। जबकि दूल्हा दुल्हन की जयमाला हो चुकी थी। जैसे ही ये खबर फैली तो शादी में हड़कंप मच गया। दूल्हे ने जो फैसला सुनाया था इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। दूल्हे के दोस्तों ने बताया कि फोन पर उसकी प्रेमिका ने उसे धमकी दी थी कि अगर वो किसी और से शादी करता है तो वो अपनी जान दे देगी।

बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात

जहां लोगों ने सोचा था कि धूमधाम से शादी होगी और दुल्हन की विदाई होगी। वहीं पर मातम सा पसर गया क्योंकि दूल्हा तो अपनी जिद पर अड़ गया। इस बात की सूचना 112 डायल कर पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने भी दूल्हे को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा ही नहीं हुआ। ऐसे में बिना दुल्हन के ही बारात वापस आ गई। जानकारी आई है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ