बिना एक्सरसाइज कैसे घटाया 19 किलो वजन? महिला ने शेयर किया सीक्रेट

Weight Loss Tips: वेट लॉस एक मुश्किल काम है। इसके लिए लोग अक्सर जिम, एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की इस महिला ने अपने घर में आराम से अपना वजन कम कर लिया। जानें सीक्रेट।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

विज्ञापन

Weight Loss Tips: वजन घटाना आसान काम नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ एक्सरसाइज, खान-पान में बदलाव या डाइट फॉलो करनी पड़ती है। वैसे तो, वजन कम करने के लिए इन चीजों का पालन करना सामान्य बात है लेकिन मेहनत करना हर किसी के बस की बात नहीं है। क्या हो अगर हम आपको बताएं कि आप घर में रहकर भी आसानी से अपना वेट लॉस कर सकते हैं। जी हां, इस महिला ने घर बैठकर बिना जिम, बिना डाइट के अपना 19 किलो तक वजन कम कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं उसका सीक्रेट।

कौन हैं यह महिला?

इस लड़की का नाम टीगन है, जो ऑस्ट्रेलिया की एक न्यूट्रिशन कोच हैं। वह अपना इंस्टाग्राम पेज भी चलाती हैं, जिस पर वह अक्सर सेहत और वेट मैनेजमेंट से जुड़ी टिप्स शेयर करती हैं। उन्होंने इस पेज पर ही एक पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे घर में रहकर उसने 19 किलो वेट लॉस किया है।

विज्ञापन

क्या किया टीगन ने?

टीगन ने वजन घटाने के लिए ये 5 काम रोजाना किए जिससे उन्हें बिना मेहनत फायदा हुआ।

1. लो कैलोरी इनटेक- टीगन ने अपनी डेली डाइट में से 500 कैलोरी कम की और इस बात पर ध्यान दिया कि कहीं उन्होंने ज्यादा खाना या कैलोरी तो नहीं खाई।

विज्ञापन

2. वॉक करें- न्यूट्रिशनिस्ट रोजाना वॉक करती थी। वे अपने कदमों पर नजर रखती थी। उनके डेली रूटीन में 5,000 से 10,000 कदम चलना शामिल था। उन्होंने वॉकिंग के इस प्रोसेस के लिए हर हफ्ते कदमों में बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन

3. होम वर्कआउट– टीगन वजन कम करने के लिए घर पर ही वर्कआउट करती है। इसमें भी वह बताती हैं कि उन्होंने हफ्ते में 3 से 5 बार ही 30-30 मिनट का व्यायाम किया था।

4. मेडिटेशन और नींद- टीगन के अनुसार वजन नियंत्रित रखने में सबसे ज्यादा सहायक मेडिटेशन, योग और ध्यान लगाना जरूरी है। वहीं, रोजाना पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। इसलिए रोज 7 से 8 घंटे डीप स्लीप लें।

विज्ञापन

5. सेल्फ कॉन्फिडेंस- टीगन ने अपनी पोस्ट में जो आखिरी लाइन लिखी है, वह किसी को भी आकर्षित कर सकती है। इसमें वह बताती हैं कि खुद की तुलना दूसरों से करना बंद कर दें, ऐसा करना आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है।

अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इन 5 टिप्स को फॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ