---विज्ञापन---

Vitamin B12 Foods: दही के साथ खाएं ये 3 चीजें, 21 दिनों में बढ़ जाएगा बी-12

Vitamin B12 Foods: हमारी बॉडी को कई प्रकार के विटामिनों की जरूरत होती है। इनमें से विटामिन बी-12 एक अहम तत्व है, इसकी कमी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। दही के साथ इन चीजों को मिलाकर खाने से 21 दिनों में विटामिन बी-12 का लेवल डबल हो जाएगा।

Vitamin B12 Foods: दही हम इंडियन लोगों की डाइट का स्टेपल फूड है। दही को नाश्ते में, लंच में या फिर कोई व्यंजन बनाकर खाया जाता है। दही में गुड बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हमारे पेट और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। विटामिन बी-12, एक ऐसा विटामिन जिसकी कमी से हमारा शरीर मानों डगमगा जाता है। इसकी कमी से शरीर में जान बाकी नहीं रह जाती है। ऐसे में शरीर को इस तत्व की कमी से बचाना जरूरी है। विटामिन बी-12 के लिए दही के साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाने से इसका लेवल बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

दही है सुपरफूड

दही डेयरी प्रोडक्ट है, जो अपने आप में ही विटामिन बी-12 का एक प्रमुख सोर्स है। अगर आप इसे भी रोजाना खाते हैं, तो बी-12 की पूर्ति हो सकती है। अगर आप जल्दी इस तत्व की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो इन चीजों के साथ दही खाएं।

1. दही और गुड़- यह कॉम्बिनेशन एनीमिया के मरीजों को खासतौर पर खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें गुड़ आयरन का सोर्स है और दही, विटामिन-सी के साथ कैल्शियम का सोर्स है। दोनों को रोजाना खाने से शरीर में कभी भी बी-12 की कमी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

2. दही और सब्जियां- दही के साथ कुछ सब्जियों जैसे पालक और चुकंदर खाने से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। आप दही में पुदीना मिलाकर भी खा सकते हैं, इससे भी बी-12 की कमी दूर होती है।

vitamin b12 foods

photo credit-meta ai

3. नट्स- दही के साथ अखरोट और बादाम जैसे नट्स को खाया जा सकता है। आप एक हेल्दी दही और नट्स वाला स्वीट डिजर्ट बना सकते हैं, जिसमें ड्राई चेरी या शहद मिलाकर उसे मीठा बनाकर खा सकते हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। इस डिजर्ट को बनाने के लिए आपको दही, नट्स और शहद मिलाना होगा।

---विज्ञापन---

दही खाने के अन्य फायदे

  • दही खाने से विटामिन बी-12, बी-6 और विटामिन-सी भी शरीर को मिलता है।
  • दही कैल्शियम का भंडार है, साथ ही प्रोटीन का भी सोर्स है।
  • दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 12, 2024 04:07 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola