ठंड की दस्तक से सर्दी-खांसी क्यों? बदलते मौसम में बीमार होने से बचाएंगी ये 9 आदतें

Viral Infection Causes: आजकल देश में मौसम बदलने लगा है। इससे लोगों में सर्दी-खांसी और जुकाम के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में हम आपको सेहतमंद रहने के कुछ उपाय बता रहे हैं जो खुद एक विश्वसनीय डॉक्टर ने बताए हैं।

Viral Infections Causes

Viral Infection Causes: देश में इन दिनों मौसम अपना रुख बदल रहा है, ऐसे में लोगों का बीमार होना लाजमी है। कुछ ही दिनों मे सर्दियां भी चरम पर होंगी। दिल्ली व आस-पास के राज्यों में तो पराली के चलते फॉग भी होने लगेगा। ऐसे में मौसमी बीमारियां जैसे फ्लू और वायरल इंफेक्शन का खतरा भी तेज हो जाता है। ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर. पंकज कुमार बताते हैं कि इन दिनों लोगों में बुखार के साथ-साथ तेज खांसी जो कि रात के समय ज्यादा परेशान कर रही है, के मामले सबसे अधिक है। बच्चे-बूढ़े सभी इसकी चपेट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बीमार हो रहे हैं लोग?

बीमार होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है मौसम में बदलाव। इन दिनों लोग सुबह और शाम को ठंडक महसूस कर रहे हैं। वहीं, दिन में गर्मी अब भी जारी है। दिन की गर्मी के कारण लोग AC का इस्तेमाल भी कर रहे हैं, जो उन्हें ज्यादा बीमार कर रहा है। खांसी-जुकाम के मामले ऐसे हैं कि आप कितनी भी दवाएं ले लें राहत मिलना मुश्किल होता है। बच्चों को स्कूल से इंफेक्शन हो रहा है तो घर के बाकी लोगों को भी ऐसे ही संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से इंफेक्शन हो रहा है।

cold and cough

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

रात के समय क्यों सता रही है खांसी?

डॉक्टर पंकज के अनुसार, शाम के समय मौसम ठंडा होता है जिससे पॉल्यूशन वाले कण ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इस समय ये पोल्यूटेंट्स नाक के जरिए सांस नली तक पहुंचते हैं और लंग्स तक पहुंच जाते हैं। इससे सीने में बलगम बनता है और रात में खांसी की समस्या होती है। कई बार इसमें नाक के अंदर भी इतनी खुजली होती है कि आप इरिटेट हो जाते हैं और रात भर सो नहीं पाते हैं।

कैसे करें बचाव?

  • घर के छोटे बच्चे स्कूल जा रहे हैं तो उन्हें फुल पैंट्स और शर्ट्स पहनाकर भेजें।
  • घर के बुजुर्ग बाहर निकलने से परहेज करेंं।
  • इस वक्त लोग त्योहारों की शॉपिंग के लिए बाहर जाते हैं तो कोशिश करें की ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच सकें।
  • इसके अलावा स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस जाने वाले लोग और जो भी बाहर जा रहे हैं, सभी लोग मास्क जरूर लगाएं।
  • गंदे हाथों से मुंह, नाक और आंख को न छूएं।
  • जो लोग वॉक करने जाते हैं, वे सुबह थोड़ी धूप निकलने का इंतजार करें और फिर जाएं।
  • स्मोकिंग से बचें।
  • खांसी या गला खराश महसूस होने पर घरेलू इलाज शुरू कर दें।
  • अगर समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टर से परामर्श लें।

ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ