Urine Symptoms: यूरिन और उससे संबंधित बीमारियां लोगों में आम हो गई हैं। अगर किसी को एक दिन में 8 बार से ज्यादा पेशाब रोजाना आता है तो उसे शुगर, किडनी डिजीज और यूरिन इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है, जबकि यदि कोई एक दिन में 5 बार से भी कम पेशाब करता है तो उसे डिहाइड्रेट माना जाता है। हालांकि, पेशाब से जुड़ी बीमारियां इससे और भी ज्यादा हो सकती हैं जैसे पेशाब करते समय जलन होना या यूरिन सही से पास न कर पाना। आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि लौकी का जूस पीने से इस समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
क्या है घरेलू उपचार?
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि जिन लोगों को रुक-रुककर पेशाब करने की समस्या होती है, उन्हें रोजाना 1 गिलास लौकी का जूस पीना चाहिए। इस जूस को पीने से उनकी बॉडी से टॉक्सिन्स फ्लश होते हैं और यूरिन सही से पास होता है।
लौकी का जूस पीने का सही तरीका क्या है?
पेशाब की समस्याओं को दूर करने के लिए आपको लौकी का जूस सुबह के समय पीना चाहिए। इसे बनाना भी आसान होता है। आपको आधा कच्चा लौकी लेना है और इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में पीस लेना है। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से जूस ज्यादा गाढ़ा नहीं बनेगा और पीने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें- हर दिन की ये 5 आदतें बढा रही हैं यूरिक एसिड का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स
अगर आपको सुबह के समय लौकी का जूस पीने का समय नहीं मिल रहा है तो शाम के समय 4 या 5 बजे के आस-पास भी इसका जूस पी सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको लौकी का जूस बिल्कुल शाम या अंधेरा होने पर नहीं पीना चाहिए। दरअसल, ज्यादा शाम में इस रस को पीने से सर्दी हो सकती है क्योंकि लौकी की तासीर ठंडी होती है।
लौकी का जूस पीने के फायदे
- लौकी का जूस पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है। इस जूस को पीने से यूरिनरी इंफेक्शन की समस्या दूर होती है। ये जूस बॉडी और यूरिनल एरियाज को अंदर से साफ करता है और इस पेशाब को सही से करने में मदद करता है।
- लौकी का जूस पाचन को सुधारता है। इसे पीने से पेट को ठंडक मिलती है। इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
- लौकी का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और हाई ब्लड शुगर की समस्या दूर होती है।
- लौकी का जूस रोजाना पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
लौकी का जूस पीते समय ध्यान रखें ये बातें
लौकी का जूस कभी भी स्टोर करके नहीं पीना चाहिए।
लौकी का रस लो बीपी के मरीजों को नहीं पीना चाहिए।
जिन लौकी का स्वाद कड़वा होता है, उसका जूस बिल्कुल न पिएं।
ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट चिया सीड्स भूलकर भी न खाएं ये लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
खाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
48 mins agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
2 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
2 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
4 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
6 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
8 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines