World Diabetes Day 2022: सर्दियों में कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल, डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं ये 4 सुपरफूड्स

World Diabetes Day

World Diabetes Day

Foods for Diabetes: हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। भारत में डायबिटीज एक आम बीमारियों में से एक है। लेकिन इस बीमारी की एक अच्छी बात है कि आप इसको पर्याप्त इलाज और दवाओं से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा डायबिटीज को आप अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे-मोटे बदलाव करके भी कंट्रोल कर सकते हैं।

सर्दियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में बहुत से लोग कमजोर इम्यूनिटी के चलते जल्दी बीमार होने लग जाते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

इसलिए आज हम आपके लिए डायबिटीज कंट्रोल के लिए कुछ फूड्स लेकर आए हैं। जिनको अगर आप विंटर्स के दौरान अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में बना रहता है, तो चलिए जानते हैं-

चुकंदर

चुकंदर में फाइबर, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज और फाइटोकेमिकल्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चुकंदर आपके शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए टाइप 2 डायबिटीज मरीज चुकंदर को सलाद या सूप बनाकर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

गाजर

गाजर में अपचनीय फाइबर मौजूद होता है, जोकि आपके ब्लड फ्लो में शुगर की मात्रा को धीमा करने में सहायता करता है। अगर आप रोजाना दोपहर और रात के खाने से पहले एक गाजर का सेवन करते हैं तो इससे आप ओवल ईट करने से बचे रहते हैं।

आंवला

आंवला विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जोकि आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए टाइप 2 डायबिटीज मरीज आंवला को मुरब्बा, अचार, कैंडी, चटनी या जूस तौर पर सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी

दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जोकि आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में सहायता करती है। दालचीनी के सेवन से आपके शरीर में ग्लूकोज और ट्राइग्लिसराइड्स दोनों के स्तर कंट्रोल में बने रहते हैं। जिससे आपको डायबिटीज और दिल की बीमारियो से भी बचाव मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ