Weight Loss Tips: जब वजन कम करने की बात होती है, तो हमारा ध्यान सबसे पहले डाइट और एक्सरसाइज पर जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक और ऐसा पहलू है जिसे लोग ज्यादातर इग्नोर कर देते हैं और वो नींद है। दरअसल, वेट लॉस करने के लिए हमारा लाइफस्टाइल सही होना जरूरी होता है। इसमें नींद भी शामिल है। डाइट में लो कैलोरी फूड्स के साथ-साथ, व्यायाम करना की सलाह दी जाती है। मगर क्या आपको पता है नींद से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। मेटाबॉलिज्म की मदद से ही वेटलॉस किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
आकाश हेल्थकेयर के एचओडी, रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अक्षय बुधराजा बताते हैं कि वजन कम करने में नींद की गुणवत्ता एक अहम भूमिका निभाती है। नींद हमारे शरीर की कई प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है, जिससे ऊर्जा का स्तर, ब्लड शुगर, भूख और खाने की पसंद यानी क्रेविंग्स को कंट्रोल किया जाता है।
नींद की कमी कैसे बढ़ा सकती है वजन?
कम नींद लेने वाले लोगों को मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. अक्षय बताते हैं कि “जिन लोगों की नींद छह घंटे या उससे कम होती है, उनका BMI सामान्य से अधिक होता है। यहां तक कि कुछ रातों की खराब नींद भी वजन को प्रभावित कर सकती है।” नींद की कमी से थकावट बढ़ती है और व्यक्ति सक्रिय नहीं रह पाता। इसके चलते एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता और कैलोरी बर्न कम होती है।
हार्मोन का उतार-चढ़ाव
इसके अलावा, नींद दो मुख्य हार्मोन-लेप्टिन और घ्रेलिन भी प्रभावित होते हैं। लेप्टिन शरीर को पेट भरने का संकेत देता है, जबकि घ्रेलिन भूख बढ़ाता है। पर्याप्त नींद इन हार्मोन्स को संतुलित रखती है। लेकिन लगातार नींद की कमी से लेप्टिन घटता है और घ्रेलिन बढ़ता है, जिससे भूख ज्यादा लगती है और तृप्ति कम महसूस होती है। नतीजा: अधिक खाना, जंक फूड की क्रेविंग और बिंज ईटिंग।
यह सलाह जरूर मानें
डॉ. अक्षय के अनुसार, “जब शरीर थका हुआ होता है तो लोग हेल्दी खाना बनाने या खाने का समय नहीं निकालते। ऐसे में लोग फास्ट फूड और शुगर वाले स्नैक्स की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।
बेहतर नींद के लिए टिप्स
- सोने से पहले कैफीन और शराब से बचें।
- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बेडरूम से दूर रखें।
- ठंडा, अंधेरा और शांत वातावरण बनाएं।
- रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें।
- सोने से पहले गर्म पानी से स्नान, हर्बल चाय, मेडिटेशन या योग करें।
ये भी पढ़ें- कैंसर से कैसे बचाएगी मुंह की सफाई? दांत भी चमकेंगे, AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
2 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
16 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
18 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
19 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
20 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
22 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines