Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

सेक्शुअल रोग होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं? रिप्रोडक्टिव हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया ऐसे करें पहचान

Sexual And Reproductive Health Awareness Day: आज यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर जानिए यौन रोग होने पर शरीर पर कौन-कौन से लक्षण नजर आने लगते हैं. गुरुग्राम के रिप्रोडक्टिव हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. पुनीत राणा अरोड़ा ने बताया इन लक्षणों की समय रहते किस तरह पहचान कर सकते हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 12, 2026 09:30
STD Symptoms
Sexual Transmitted Disease Symptoms: सेक्शुअल रोग होने पर शरीर पर कुछ इस तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं.

STD Symptoms: हर साल 12 फरवरी के दिन यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को सेक्शुअल रोगों (Sexual Diseases) के प्रति जागरूक बनाना है. यौन संबंधी रोग या यौन संचारित रोग सेहत को कई तरह से प्रभावित करते हैं और इनमें से कुछ रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकते हैं. ऐसे में इन सेक्शुअल रोगों के होने पर शरीर पर किस तरह के लक्षण नजर आते हैं और कैसे पहचाना जा सकता है कि आपको सेक्शुअल रोग हो गया है, बता रहे हैं गुरुग्राम के रिप्रोडक्टिव हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. पुनीत राणा अरोड़ा. आइए डॉक्टर से ही जानते हैं सेक्शुअल रोगों के लक्षण किस तरह के नजर आते हैं.

सेक्शुअल रोगों के लक्षण कैसे दिखते हैं | Sexual Diseases Symptoms

डॉ. पुनीत का कहना है कि सेक्शुअल इंफेक्शंस (STIs) और बीमारियों (STDs) के लक्षण देखकर पता लगाए जा सकते हैं लेकिन कई बार ये लक्षण नजर नहीं आते या बेहद कम होते हैं इसीलिए नजरअंदाज कर दिए जाते हैं. ऐसे में जांच किए बिना इन बीमारियों का पता लगाना मुश्किल हो सकता है लेकिन कुछ फिजिकल लक्षण हैं जो बता देते हैं कि शायद सेक्शुअल रोग हो गया है.

---विज्ञापन---

डिस्चार्ज होना – सेक्शुअल रोग हो जाने पर जननांग से एक अजीब तरह का डिस्चार्ज होने लगता है. इसका रंग अलग हो सकता है, यह डिस्चार्ज सामान्य से ज्यादा मोटा हो सकता है या इसमें से बदबू आ सकती है.

जलन होना – जननांगों में जलन महसूस होने लगती है. पेशाब करते हुए व्यक्ति को दिक्कत होती है, दर्द होता है और जलन महसूस होती है.

---विज्ञापन---

फोड़े निकलना – जननांगों पर या जननांगों के आस-पास फोड़े या फुंसियां निकल सकते हैं. एनस (Anus) और वजाइना (Vagina) के अलावा मुंह के आस-पास फुंसियां नजर आने लगती हैं.

खुजली होना – जननांगों पर खुजली होने लगती है, रैशेज हो सकते हैं, त्वचा सूज सकती है और लाल नजर आती है.

सेक्स के दौरान दर्द – बहुत से लोगों को सेक्स के दौरान दर्द होने लगता है. यह सेक्शुअल रोगों का लक्षण हो सकता है. यह दर्द जननांगों के अलावा पेट के निचले हिस्से में हो सकता है.

सूज सकते हैं टेस्टिकल्स – पुरुषों में जननांगों के आस-पास खासकर टेस्टिकल्स सूजने (Testicles Swelling) की दिक्कत हो सकती है.

ब्लीडिंग – महिलाओं को सेक्स के दौरान बिना पीरियड्स के भी ब्लीडिंग हो सकती है.

बुखार और कमजोरी – कुछ सेक्शुअल इंफेक्शंस (Sexual Infections) में शुरुआती स्टेज में बुखार आ सकता है, शरीर में दर्द रहता है, लिंफ नोड्स सूज सकते हैं, थकान रहती है और फ्लू जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

लक्षण नजर आने पर क्या करें

सेक्शुअल रोगों के लक्षण नजर आने लगें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं. अगर आपने अनप्रोटेक्टेड सेक्स किया है या आपके मल्टीपल पार्टनर्स हैं तो ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज ना करें. तुरंत जांच करवाकर दिक्कत का पता लगाया जाए तो किसी बड़ी बीमारी या इंफेक्शन को रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें – आंतों की पूरी सफाई कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह आंतों को सड़ने से रोक सकते हैं आप

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 12, 2026 09:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.