Sabja Seeds ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद, जानें अन्य फायदे

Sabja Seeds Benefits: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में खानपान का बहुत बड़ा रोल होता है। हेल्दी व बैलेंस डाइट आपको बढ़ती उम्र में कई सारी बीमारियों से दूर रखते हैं। फल सब्जियों के अलावा कुछ खास तरह के बीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं जिसमें से एक है सब्जा बीज। आइए जानें इसके फायदे। 

sabja seeds benefits

सब्जा बीज के फायदे Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Sabja Seeds Benefits: सब्जा के बीज जिसे बेसिल सीड्स यानी की तुलसी के बीज और तकमरिया सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। सब्जा के बीज दिखने में बिल्कुल चिया सीड्स की तरह ही दिखते हैं। ये काले बीज न्यूट्रिशन का पावर हाउस कहलाते हैं, जिसकी डेली थोड़ी सी मात्रा खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

ये बीज थोड़े हार्ड होते हैं जिस कारण इन्हें खाना पॉसिबल नहीं होता है। इसलिए खाने से पहले कुछ देर इन्हें पानी में भिगोकर रखना चाहिए। इन बीजों को जूस या शेक में भी यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये छोटे काले बीज अलग-अलग सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए उपयोगी होते हैं। खासकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। यहां जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल के अलावा सब्जा के बीज के अन्य फायदों के बारे में..

ब्लड शुगर कंट्रोल

सब्जा के बीज में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। ये बीज खाने के बाद ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

वजन कम करने में मददगार

सब्जा के बीज वजन कम करने में मददगार होते हैं। इनमें फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं और भूख को कंट्रोल करते हैं। ये बीज पानी में भिगोने पर फूल जाते हैं, जिससे पेट जल्दी भर जाता है।

विज्ञापन

पाचन में सुधार

सब्जा के बीज पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। ये बीज पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और अपच को दूर करने में हेल्प करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है और कई समस्याओं में फायदेमंद है।

पोषक तत्वों से भरपूर

सब्जा के बीज में प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषण मिलते हैं। ये आपकी डाइट में पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाने में हेल्प कर सकते हैं।

विज्ञापन

शरीर को ठंडक प्रदान करता है

सब्जा के बीजों को खाने से नेचुरली शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और गर्मी से बचाव होता है। इन्हें अलग-अलग ठंडे ड्रिंक्स में मिलाकर गर्मियों में फ्रेशनेस मिलती है।

विज्ञापन

हेल्दी स्किन 

सब्जा के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन की सूजन को कम करने के साथ-साथ हीलिंग प्रोसेस को तेज करने में हेल्प करते हैं। ये त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे मुंहासे और स्किन इंफेक्शन के लिए भी यूजफुल होते हैं।

सब्जा के बीज इस्तेमाल कैसे करें

  • पानी में भिगोकर यूज करें- बीजों को 20-30 मिनट तक पानी में भिगोएं, जब तक वे फूल न जाएं। भिगोए हुए बीजों को सलाद पर डालकर आप खा सकते हैं।
  • ड्रिंक्स- भिगोए हुए बीजों को स्मूदी, नींबू पानी या अन्य ड्रिंक्स में मिलाकर पी सकते हैं।
  • मिठाई- सब्जा बीज का यूज पुडिंग या योगर्ट के टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ