News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Patanjali News: डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला और जामुन को सदियों से फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना करेला-जामुन का रस पीता है तो उसका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। शुगर की बीमारी इन दिनों बहुत आम हो गई है। इसके लिए हमेशा दवा या इंसुलिन लेना सही नहीं होता है। ये सभी लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियां होती है। हमें इनके उपचार में कुछ आयुर्वेदिक उपचारों की भी मदद लेनी चाहिए, ताकि एलोपैथिक दवा का सेवन कम से कम किया जाए। पतंजलि के करेले-जामुन 50-50 जूस के बारे में कितना जानते हैं आप? इस रिपोर्ट में जानिए जूस के फायदे।
करेला-जामुन 50-50 जूस, इन दोनों फूड्स का रस है, जिन्हें मिलाकर एक एक्सट्रैक्ट तैयार किया गया है। बता दें कि करेला शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद सब्जी होती है। वहीं, जामुन खाने से भी खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रण करने वाले गुण होते हैं। हालांकि, अगर कोई रोजाना फ्रेश करेले और जामुन के रस का सेवन करता है, तो वह ज्यादा फायदेमंद होता है, मगर लोग इसे नहीं पी पाते हैं। इसके 2 कारण है- पहला इसका कड़वा स्वाद, जो सबको पसंद नहीं आता है। दूसरा- समय, आजकल लोगों के पास उतना समय नहीं है कि वे रोज इसका जूस निकालें और पिएं।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: इम्यूनिटी होगी मजबूत, रोज खाएं 1 चम्मच च्यवनप्राश, मिलेंगे 10 फायदे
बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि ने देशवासियों के लिए पतंजलि का स्वदेशी करेला-जामुन का जूस बनाया है। इसका निर्माण कंपनी ने अपने हरिद्वार वाले प्लांट में ही किया है। पतंजलि करेला जामुन 50-50 जूस एक प्राकृतिक और ताजगी देने वाला ड्रिंक है जिसमें करेले और जामुन के गुण शामिल होते हैं। इस जूस में कई जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में हैं। इस जूस में करेला रस 50% और जामुन रस 50% होता है।
इस जूस को आप रोजाना सुबह खाली पेट 20-30 ml आधे कप गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें, खासकर तब, जब आप डायबिटीज की दवा या इंसुलिन ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें- क्या है पतंजलि की आहार चिकित्सा? जानें क्यों सभी के लिए फायदेमंद है यह तरीका
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।