Mithun Chakraborty

Ischemic Cerebrovascular Stroke: मिथुन चक्रवर्ती को आया ये कौन सा स्ट्रोक? 'अपनों' को ही लगे थे भूलने  

Mithun Chakraborty: इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक में मरीज को बात करने में दिक्कत होती है। वह सामने वाले की बात को भी ठीक से समझ नहीं पाता है।

Mithun Chakraborty health latest update: एक्टर मिथुन चक्रवती को शनिवार सुबह सीने में दर्द और बैचेनी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब अस्पताल की तरफ से उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अपोलो अस्पताल के मुताबिक मिथुन को इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक? (Ischemic Cerebrovascular Stroke) आया था। जिसके चलते अभिनेता के ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार इसमें इंसान को बात करने में दिक्कत होती है। उसके हाथ-पैरों और शरीर के अन्य अंगों में काफी कमजोरी महसूस होती है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अब मिथुन चक्रवर्ती की हालत बेहतर है और उन्होंने अब लिक्विड डाइट भी लेनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ब्रेन के एक हिस्से में ब्लड की सप्लाई रूक जाती है

डॉक्टरों के अनुसार इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक में ब्रेन के एक हिस्से में ब्लड की सप्लाई या तो रुक जाती है या कम हो जाती है। जिससे ब्रेन में ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं और ब्रेन सेल मरने लगते हैं। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है और ऐसी हालत में मरीज को इलाज की जरूरत है, जिससे स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सके और उसकी जान बच जाए।

विज्ञापन

बोलने-चलने में होती है दिक्कत 

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक में मरीज को बात करने में दिक्कत होती है। वह सामने वाले की बात को भी ठीक से समझ नहीं पाता है। इसके अलावा बोलते हुए उसके शब्द टूटते हैं। इसके अलावा चेहरे, हाथ और पैरों में कमजोरी आने लगती है और कई लोगों को इस हालत में लकवा भी पड़ जाता है। जानकारों के अनुसार सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक में पीड़ित को एक या दोनों आंख से दिखना बंद हो जाता है। उसे चलने में परेशानी होती है और सिर में तेज दर्ज महसूस होता है। कई बार वह अपने परिजनों तक को नहीं पहचान पाता है।

इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक का इन्हें खतरा अधिक 

  • जिन्हें पहले से हाई ब्लडप्रेशर है।
  • डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को स्ट्रोक के अधिक चांस रहते हैं।
  • जो लोग शराब अधिक पीते हैं या किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल या जिन लोगों को मोटापा होता है।
  • जंक फूड या अधिक तला-भूना खाने वाले को ।

ये भी पढ़ें: Mithun Chakraborty की क्या सच में बिगड़ी तबियत? बेटे मिमोह ने बताई सच्चाई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ