Kidney Failure की वजह बनती हैं ये 5 गलतियां! वरना पड़ सकते हैं “लेने के देने”

Kidney Health: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो खून को साफ करने में मदद करता है। हालांकि हमारी कुछ आदतें और गलतियां कई बार किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं।

kidney failure reasons

kidney failure reasons

विज्ञापन

Kidney Health: हमारे खान पान का सीधा असर हमारे शरीर पर होता है। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक किडनी है जो हमारे खून को साफ करने में मदद करती है। वहीं अगर किडनी खराब हो जाती है तो इससे खून साफ नहीं हो पाता है जिससे व्यक्ति कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। कई बार व्यक्ति हर रोज कुछ ऐसी गलतियां कर रहा होता है जिसका प्रभाव उसकी किडनी पर पड़ता है लेकिन उसे इसके बारे में पता नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौनसी है वो गलतियां।

ज्यादा नमक का सेवन करना

नमक में सोडियम मौजूद होता है जिसके कारण किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जब आप ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो इससे किडनी पर प्रेशर बनता है जिसकी वजह से किडनी की फिल्टरिंग पावर कम हो जाती है और किडनी फेल होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन

चाय और कॉफी पीना

चाय और कॉफी को लोग एनर्जी ड्रिंक के तौर पर पीते हैं लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को किडनी में पथरी की समस्या है उन्हें खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए कि वो चाय कॉफी का सेवन न करें।

अत्यधिक प्रोटीन डाइट लेना

ज्यादा प्रोटीन रिच डाइट लेने से भी किडनी फेल हो सकती है। प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म से निकलने वाले टॉक्सिन्स को फिल्टर करने में किडनी को दिक्कत होती है और उसपर प्रेशर पड़ता है।

विज्ञापन

पेनकिलर का सेवन करना

हमें हर छोटी-छोटी बात पर पेनकिलर का सेवन नहीं करना चाहिए। ये दवा ब्लड फ्लो को कम करती है जिससे किडनी की कोशिकाओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। पेन किलर खाने से किडनी की काम करने की क्षमता कम हो जाती है।

विज्ञापन

शराब का सेवन करना

अत्यधिक मात्रा में शराब के सेवन करने से किडनी की ब्लड फिल्ट्रेशन पावर कम हो जाती है। इसका असर लिवर पर भी होता है जिसकी वजह से टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और किडनी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ