कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से कहां दर्द होता है? यहां जानिए शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित करता है High Cholesterol

High Cholesterol Pain: गंदा कॉलेस्ट्रोल शरीर के किसी एक अंग पर नहीं बल्कि कई अंगों को प्रभावित करता है. ऐसे में यहां जानिए कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर कहां-कहां दर्द होता है और किस तरह हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण पहचाने जा सकते हैं.

Cholesterol Pain Areas

High Cholesterol Symptoms: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या संकेत होते हैं?

Cholesterol Pain Areas: कॉलेस्ट्रोल एक तरह का चिपचिपा पदार्थ होता है जो शरीर के एक नहीं बल्कि कई अंगों को प्रभावित करता है. कॉलेस्ट्रोल 2 तरह का होता है, अच्छा कॉलेस्ट्रोल यानी HDL और बुरा कॉलेस्ट्रोल LDL. शरीर को सही तरह से काम करने के लिए अच्छे कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है. अगर यह कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो इसे गंदा कहा जाता है. यह रक्त धमनियों में जमना शुरू हो जाता है और ब्लड फ्लो को बाधित करने लगता है जिससे शरीर के अलग-अलग अंगों तक खून सही तरह से नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में यहां जानिए हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) होने पर या कहें शरीर में गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ जाने पर कहां-कहां दर्द होने लगता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर कहां-कहां दर्द होता है

सीने में दर्द – कॉलेस्ट्रोल धमनियों में जमने से ब्लड फ्लो सही तरह से नहीं हो पाता है जिससे दिल की दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में सीने में प्रेशर, टाइटनेस और सिंकुड़न महसूस होती है.

पैरों में दर्द – पैर शरीर का सबसे निचला हिस्सा है और ब्लड फ्लो सही तरह से ना होने के कारण पैरों तक खून नहीं पहुंच पाता है. इससे पैरों में दर्द हो सकता है.

विज्ञापन

मसल्स में दर्द – हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण मसल्स में दर्द रहने लगता है.

ये भी हैं हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण

विज्ञापन
  • कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर आंखों के आस-पास पीले धब्बे या मस्से नजर आने लगते हैं.
  • अक्सर ही थोड़ा-बहुत काम करने या किसी एक्टिविटी को करने पर सांस फूलने लगती है.
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन महसूस होता है.
  • पैरों में अक्सर ही अकड़न महसूस होती है.
  • गर्दन, जबड़े और पीठ में दर्द महसूस हो सकता है.
  • मोटापा भी हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षणों (High Cholesterol Symptoms) में शामिल है.

कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए क्या करना चाहिए

गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए सैचुरेटेड फैट्स का सेवन कम करना चाहिए. लाल मीट, फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड या पैकेटबंद चीजों का कम सेवन करना चाहिए. खानपान का सही होना बेहद जरूरी है ऐसे में सोल्यूबल फाइबर का ज्यादा सेवन करें. अपनी डाइट में राजमा, ओटमील, सेब, ऑलिव ऑयल और सूखे मेवे शामिल करें. इसके अलावा, वजन घटाने की कोशिश करें, स्मोकिंग छोड़ दें. एल्कोहल के सेवन को सीमित कर दें और रोजाना एक्सरसाइज करने की कोशिश करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ