पुरुषों में कैसे दिखते हैं Kidney Damage होने के लक्षण? यहां जानिए किडनी खराब होने का पहला संकेत क्या है

Kidney Damage Signs In Men: किडनी खराब होने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए पुरुषों की किडनी खराब होने पर शरीर कैसे संकेत देने लगता है.

Kidney Damage Sympytoms

किडनी खराब होने पर दर्द कहां होता है?

Kidney Damage Symptoms: शरीर का नेचुरल फिल्टर होती है किडनी. यह शरीर के विषाक्तों या कहें टॉक्सिंस को फिल्टर करके बाहर निकालती है जिससे बाकी अंगों को सही तरह से काम करने में मदद मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है. ऐसे में अगर किडनी खराब होने लगे तो पूरे शरीर पर इसका फर्क पड़ता है. किडनी की दिक्कतों को समय रहते पहचानना भी बेहद जरूरी है क्योंकि किडनी की दिक्कतें जानलेवा साबित हो सकती हैं और जितना जल्दी इन लक्षणों की पहचान की जाएगी उतनी ही जल्दी इलाज शुरू किया जा सकेगा. ऐसे में यहां जानिए पुरुषों की किडनी खराब होने लगती है तो शरीर किस तरह के संकेत (Kidney Damage Signs In Men) देने लगता है. इस तरह पहचाने जा सकते हैं किडनी डैमेज के शुरुआती लक्षण.

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं | Early Signs Of Kidney Damage In Men

शरीर में ऊर्जा की कमी

किडनी डैमेज होने पर शरीर में टॉक्सिंस और गंदगी जमना शुरू हो जाती है. इससे शरीर के बाकी अंग अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं और शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है.

विज्ञापन

त्वचा पर खुजली

किडनी खराब होने का एक लक्षण (Kidney Kharab Hone Ke Lakshan) यह भी है कि त्वचा की दिक्कतें होने लगती हैं. त्वचा पर टॉक्सिंस के कारण खुजली महसूस होती है.

विज्ञापन

हाथ-पैरों में सूजन

हाथ-पैरों में एक्सेस फ्लुइड जमने से सूजन आ सकती है. अगर बिना वजह ही हाथ-पैर सूजे हुए नजर आते हैं तो यह किडनी की दिक्कतों की तरफ इशारा हो सकता है.

विज्ञापन

नींद लेने में दिक्कत

किडनी खून में मौजूद टॉक्सिंस को फिल्टर नहीं कर पाती तो टॉक्सिंस पेशाब में मिलकर निकलने लगते हैं. इससे रात में बार-बार पेशाब आने लगता है और नींद खराब होती है.

विज्ञापन

पेशाब में दिखते हैं लक्षण

किडनी डैमेज होने पर बार-बार पेशाब आना (Baar Baar Peshab Aana), पेशाब से बदबू आना, पेशाब में खून नजर आना या पेशाब में झाग बनने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये संकेत बताते हैं कि किडनी सही तरह से अपना काम नहीं कर पा रही है.

विज्ञापन

आंखों के आस-पास सूजन

किडनी की दिक्कतों में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लुइड जमने लगता है. इन्हीं अंगों में आंखें भी शामिल हैं. किडनी खराब होने पर आंखों के आस-पास पानी भर जाता है और आंखें हर समय सूजी हुई या फूली हुई नजर आती हैं.

विज्ञापन

किडनी खराब होने के लक्षण दिखें तो क्या करें

अगर आपको शरीर में किडनी खराब होने के लक्षण दिखने लगे हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और जांच कराएं. डॉक्टर आपके अलग-अलग टेस्ट करेंगे जिससे समस्या की जड़ तक पहुंचकर इलाज शुरू करवाया जा सकता है.

विज्ञापन

इस तरह किडनी को रखें स्वस्थ

  • किडनी की सेहत अच्छी रहे इसके लिए खानपान को अच्छा रखें
  • वजन कंट्रोल में रखें
  • रोजाना एक्सरसाइज करें
  • स्मोकिंग ना करें
  • खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें
  • साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर कराएं
  • अपने कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को मॉनिटर करते रहें.

यह भी पढ़ें – ब्रेन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Brain Cancer Symptoms कैसे दिखते हैं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ