घाव से बहता खून कैसे रोकें? यहां जानिए खून रोकने के आयुर्वेदिक उपाय

Ghav Se Khoon Nikalna: अगर आपके चोट लग गई है और खून रुकने का नाम नहीं ले रहा तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आयुर्वेदिक टिप्स हैं जिनकी मदद से खून रोकने और घाव को जल्दी भरने में आपको मदद मिल सकती है. 

Ghav Se Khoon Nikalna

खून रोकने के आयुर्वेदिक उपाय. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Bleeding from Wound: कई बार काम करते वक्त अचानक चोट लग जाती है और घाव से खून बहने लगता है. खून इस कदर बहने लगता है कि अगर समय पर खून ना रोका जाए तो संक्रमण और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, घाव ज्यादा गंभीर नहीं होता, लेकिन फिर भी खून रुकने का नाम नहीं लेता. ऐसे में समझ नहीं आता क्या लिया जाए और डॉक्टर के पास जाने में भी वक्त लगता है. ऐसे में आयुर्वेद में कर ऐसे घरेलू और प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से छोटे-मोटे घाव से निकलने वाले खून को जल्दी रोका जा सकता है. साथ ही, घाव को भरने में भी मदद मिलती है. अगर आपके दर्द है तो आपको जल्दी आराम मिल सकता है. आइए खून रोकने के कुछ आसान आयुर्वेदिक उपाय जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर का हो सकता है खतरा!

विज्ञापन

हल्दी आएगी काम 

हल्दी को एंटीसेप्टिक माना जाता है. इसमें मौजूद गुण खून को जल्दी जमाने में मदद करते हैं. अगर कहीं हल्की चोट लग गई है और खून निकल रहा है तो इसे साफ पानी से धोएं और इसपर हल्दी पाउडर लगा दें. इससे खून रुकने में मदद मिल सकती है और इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है. 

फिटकरी का करें इस्तेमाल

फिटकरी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो खून रोकने में मदद करते हैं. इसके लिए, आपको फिटकरी को पानी में घोलकर घाव पर लगाना होगा. आप फिटकरी को घाव पर हल्का रगड़ भी सकते हैं. इससे खून जल्दी रुक सकता है और बैक्टीरिया भी कम होते हैं. 

एलोवेरा जेल लगाकर मिलेगा सुकून 

एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है इसका इस्तेमाल खून को रोकने के लिए भी कर सकते हैं. इसमें ठंडक देने और घाव भरने वाले गुण होते हैं. अगर घाव से खून निकल रहा है तो ताजा एलोवेरा जेल लगाएं. इससे जलन कम होती है और घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है. 

विज्ञापन

तुलसी के पत्ते का लेप 

तुलसी के पत्तों का लेप भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक और हीलिंग गुण होते हैं. इसके लिए तुलसी के पत्तों को धोकर पीस लें और उसका पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करें. इससे खून रोकने में मदद मिलती है और संक्रमण का खतरा भी कम होता है. 

ठंडा पानी या बर्फ का इस्तेमाल 

बहते खून को रोकने के लिए जरूरी है कि आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. घाव से खून निकलने पर सबसे पहले उस जगह को साफ करें और ठंडा पानी डालें. इसके बाद साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर कुछ देर तक दबाकर रखें. ठंडक से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और खून बहना कम हो सकता है. 

विज्ञापन

काम आएंगे ये टिप्स 

  • घाव पर लगाने से सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें. 
  • अगर घाव गहरा हो या खून लगातार बह रहा हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. 
  • जंग लगी चीज से चोट लगने पर टिटनेस का खतरा हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में ट्यूमर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए Uterus Cancer का कैसे पता चलता है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ