हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mango Kernels Health Benefits: शरीर के कई गंभीर रोगों को दूर करती है आम की गुठलियां, जानें इसके फायदे

विज्ञापन
Mango Kernels Health Benefits

Mango Kernels Health Benefits: गर्मियों का मौसम है और आम की तो हर ओर भरमार है। गर्मी के मौसम में आम एक ऐसा फल है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं।

हर कोई आम को बड़े चाव से खाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम की जिन गुठलियों को आप बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं वो कितने काम की हैं।

बेहद गुणकारी होती है आम की गुठलियां

जी हां, आम की जिन गुठलियों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, वो बेहद गुणकारी होती हैं। आम की गुठलियां किसी औषधि से कम नहीं होती। इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

इसमें पोटैशियम, सोडियम, आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से निजात मिल सकता हैं। चलिए जान लेते हैं कि इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

आम की गुठलियों से मिलने वाले फायदे

1. बालों के लिए शानदार ऑप्शन

विज्ञापन

अगर आपको भी बालों से जुड़ी परेशानियां परेशान करती हैं, तो आम की गुठलियां बेहद शानदार ऑप्शन हैं। बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप इससे बने चूर्ण का पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों को मजबूती मिलेगी और बालों की परेशानियों से आपको छुटकारा भी मिलेगा।

2. स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन

कुछ लोगों को स्किन प्रॉब्लम्स बहुत परेशान करती हैं। इसके लिए आम की गुठलियां एक बेहतरीन तरीका हैं। अगर आप भी स्किन संबंधी परेशानियों से परेशान है, तो आम की गुठली से बने तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपको फायदा होगा।

3. दांतों को मजबूत बनाता है

विज्ञापन

आम की गुठली में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद औषधिय गुणों से ये दांतों को भी मजबीत करता हैं। इसलिए अगर आप अपने दांतो को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

4. हाई ब्लड प्रेशर में भी मददगार

विज्ञापन

कुछ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी बहुत परेशान करती हैं। इसके लिए भी आम की गुठली फायदेमंद होती हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती हैं।

5. पीरियड्स के दर्द भी मिलेगी राहत

विज्ञापन

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता हैं। इसमें भी आम की गुठली बहुत फायदेमंद होती हैं। जिन महिलाओं को पीरियड्स के समय में ज्यादा दर्द होता है, उनके लिए ये एक शानदार ऑप्शन हैं। इसके लिए आप इसका चूर्ण बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola